Move to Jagran APP

Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफ़िस पर 'पति पत्नी और वो' का धमाल जारी, जल्द पार होगी 50 करोड़ के पार

Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 4 कार्तिन आर्यन की फ़िल्म की जबरदस्त कमाई जारी है। फ़िल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 01:26 PM (IST)
Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफ़िस पर 'पति पत्नी और वो' का धमाल जारी, जल्द पार होगी 50 करोड़ के पार
Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफ़िस पर 'पति पत्नी और वो' का धमाल जारी, जल्द पार होगी 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, जेएनएन। Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 4:  कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फ़िल्म 'पति पत्नी और वो' बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है। अर्जुन कपूर, सजंय दत्त और कृति सनोन स्टारर फ़िल्म 'पानीपत' के साथ रिलीज़ हुई यह फ़िल्म कमाई में काफी आगे निकल चुकी है। पहला वीकेंड शानदार होने के बाद अब पूरा हफ्ता बेहतरीन होने की उम्मीद है। रविवार के बाद सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शन गिरवाट दर्ज हुई है, फिर भी पहले हफ्ते में 50 करोड़ आकंड़ा काफी आसान लग रहा है।

loksabha election banner

'पति पत्नी और वो' की ओपनिंग 9.10 करोड़ के साथ हुई थी। इसके बाद इसने रफ़्तार पकड़ी। शनिवार को फ़िल्म ने लंबी छलांग लगाते हुए 12.33 करोड़ रुपये इकठ्ठे किए। इसके बाद रविवार को कलेक्शन 14.51 करोड़ पहुंच गया। सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। फ़िल्म ने सोमवार को 5.70 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, सोमवार को वर्किंग डे होने की वजह से यह गिरावट चिंताजनक नहीं है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फ़िल्म ने अब तक कुल 41.64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में फ़िल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। अब तक का कलेक्शन इस साल आई कार्तिन आर्यन और कृति सनोन की फ़िल्म 'लुका छुपी' के लगभग बराबर है। लुका छुपी ने ओपनिंग वीकेंड में 32.13 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, कलेक्शन के मामले में यह कार्तिक की फ़िल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' से आगे है। उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड में फ़िल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखा सकता है।

बता दें कि 'पति पत्नी और वो' इस साल आई कार्तिक आर्यन की दूसरी फ़िल्म है। 'पति पत्नी और वो' को मुदस्सर अज़ीज़ ने निर्देशित किया है। फ़िल्म इसी नाम से आयी 1978 की फ़िल्म का ऑफ़िशियल रीमेक है। पुरानी 'पति पत्नी और वो' में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता लीड रोल में थे। फिलहाल इस कॉमेडी फ़िल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इस शुक्रवार रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' रिलीज़ होगी। ऐसे में 'पति पत्नि और वो' को टक्कर मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.