Move to Jagran APP

बहनों की 'जंग' में प्रियंका पर भारी पड़ी परिणीति

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बहनों प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की फिल्में रिलीज हुई। लेकिन पहले दिन इस टक्कर में परिणीति अपनी अनुभवी बहन प्रियंका पर भारी पड़ी। परिणीति की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' ने प्रियंका की फिल्म 'जंजीर' के मुकाबले कहीं बेहतर कलेक्शन किया।

By Edited By: Published: Sun, 08 Sep 2013 09:14 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2013 12:30 PM (IST)
बहनों की 'जंग' में प्रियंका पर भारी पड़ी परिणीति

नई दिल्ली। शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बहनों प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की फिल्में रिलीज हुई। लेकिन पहले दिन इस टक्कर में परिणीति अपनी अनुभवी बहन प्रियंका पर भारी पड़ी। परिणीति की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' ने प्रियंका की फिल्म 'जंजीर' के मुकाबले कहीं बेहतर कलेक्शन किया।

loksabha election banner

किसके साथ इश्क लड़ाने को बेताब है परिणीति?

लगभग 70 करोड़ रुपए की लागत से बनी जंजीर ने शुक्रवार को खराब ओपनिंग करते हुए महज 3.44 करोड़ का कारोबार किया। जबकि जंजीर के आधे से भी कम बजट 30 करोड़ की लागत से बनी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस ने पहले दिन लगभग 6.45 करोड़ का कलेक्शन किया। अगर बजट और स्टार कास्ट को देखा जाए तो शुद्ध देसी रोमांस की शुरुआत जंजीर के मुकाबले बहुत अच्छी रही। बॉलीवुड के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दोनों फिल्मों के कलेक्शन की पुष्टि की।

बहू बनना चाहती हैं प्रियंका

जंजीर में जहां साउथ के एक्टर राम चरण के साथ प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त जैसे बड़े नाम हैं, वहीं शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर जैसे युवा और नए कलाकार है। परिणीति बेशक सुशंात और वाणी की तुलना में बड़ा नाम है, लेकिन अपनी कजन प्रियंका चोपड़ा के स्टारडम के सामने वे कहीं नहीं ठहरतीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.