Panga Box Office Collection Day 4: सोमवार को कमज़ोर हुई 'पंगा' की पकड़, जानिए 4 दिनों की कमाई
Panga Box Office Collection Day 4 कंगना की बेहतरीन अदाकारी से सजी पंगा देशभर में 1400 से अधिक स्क्रींस पर 24 जनवरी को रिलीज़ हुई थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट की फ़िल्म पंगा पहले सोमवार को बॉक्स ऑफ़िस पर पकड़ नहीं बना सकी। फ़िल्म के कलेक्शंस काफ़ी गिरे हैं। चौथे दिन पंगा 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर सकी।
ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग वीक में सोमवार को पंगा ने 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म का चार दिनों का नेट कलेक्शन अब 16.56 करोड़ हो गया है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म मेट्रो सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। छोटे शहरों और क़स्बों में पंगा को दर्शक नहीं मिल रहे।
कंगना की बेहतरीन अदाकारी से सजी पंगा देशभर में 1400 से अधिक स्क्रींस पर 24 जनवरी को रिलीज़ हुई थी।पंगा ने ओपनिंग वीकेंड में अपेक्षा से कम कारोबार किया था। फ़िल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। हालांकि अनुमान था कि फ़िल्म पहले दिन 3-5 करोड़ का कारोबार कर लेगी। रिलीज़ के दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शंस में इजाफा हुआ और 5.61 करोड़ बटोरे। वहीं, तीसरे दिन रविवार को कलेक्शंस में मामूली बढ़ोत्तरी हुई और 6.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। ओपनिंग वीकेंड में पंगा ने 14.91 करोड़ जमा किये थे।
#Panga dips on Day 4... Was important to hold at Day 1 levels for a respectable Week 1 total... Unable to improve its BO prospects beyond select metros... Weak in mass circuits... Fri 2.70 cr, Sat 5.61 cr, Sun 6.60 cr, Mon 1.65 cr. Total: ₹ 16.56 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 28, 2020
अगर ओवरसीज़ कलेक्शंस की बात करें तो पंगा ने ठीकठाक कलेक्शन किया है। 26 जनवरी तक पंगा ओवरसीज़ में 6 लाख डॉलर से अधिक (लगभग 4.37 करोड़) का कलेक्शन कर चुकी है। फ़िल्म ने सबसे अच्छा प्रदर्शन अमेरिका और कनाडा में किया है। ओवरसीज़ में पंगा 400 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी।
#Panga - #Overseas - Total *after Weekend 1* [till 26 Jan 2020]: $ 611k [₹ 4.37 cr]... Key markets...
⭐ #UK: $ 58k
⭐ #Australia: $ 48k— taran adarsh (@taran_adarsh) January 27, 2020
पंगा को अश्विनी अय्यर तिवारी ने निर्देशित किया है, जो इससे पहले निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फ़ी जैसी फ़िल्में दे चुकी हैं। पंगा को समीक्षकों का भी भरपूर साथ मिला था। फ़िल्म में कंगना की अदाकारी की सभी ने तारीफ़ की थी। पंगा कबड्डी खिलाड़ी जया निगम की कहानी है, जो परिवार और बच्चे की ज़िम्मेदारी के बाद अपने खेल करियर को फिर से आगे बढ़ाना चाहती है। फ़िल्म में पंजाबी कलाकार जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता ने भी अहम किरदार निभाये हैं।