Move to Jagran APP

Box Office: अर्जुन-परिणीति की 'नमस्ते इंग्लैंड' की हालत पतली, 3 दिन में बस इतने करोड़

नमस्ते इंग्लैंड की बदहाली के पीछे आयुष्मान खुराना की बधाई हो काफ़ी हद तक ज़िम्मेदार है। ट्रेलर आने के साथ ही फ़िल्म की ज़बर्दस्त हाइप बन गयी थी...

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 05:19 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 12:09 PM (IST)
Box Office: अर्जुन-परिणीति की 'नमस्ते इंग्लैंड' की हालत पतली, 3 दिन में बस इतने करोड़
Box Office: अर्जुन-परिणीति की 'नमस्ते इंग्लैंड' की हालत पतली, 3 दिन में बस इतने करोड़

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की बॉक्स ऑफ़िस पर हालत पतली है। तीन दिनों में फ़िल्म न बेहद ख़राब प्रदर्शन किया है। ऐसा लगता है कि फ़िल्म को लेकर दर्शकों में कोई जोश ही नहीं है। हालत यह है कि तीन दिन में नमस्ते इंग्लैंड ₹7 करोड़ के आस-पास ही जमा कर चुकी है, जबकि इतना इसका सिर्फ़ एक दिन का कलेक्शन होना चाहिए था। 

loksabha election banner

'नमस्ते इंग्लैंड' विपुल अमृतलाल शाह की नमस्ते लंदन सीरीज़ की फ़िल्म है। उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है और घोषणा के समय से ही यह फ़िल्म चर्चा में है, मगर अर्जुन-परिणीति जैसी सफल जोड़ी के बावजूद 'नमस्ते इंग्लैंड' दर्शकों को खींच नहीं पा रही। 18 अक्टूबर को आयी फ़िल्म ने महज़ ₹1.90 करोड़ की ओपनिंग ली थी। किसी ए- लिस्टर एक्टर से इस ओपनिंग की बिल्कुल उम्मीद नहीं रहती। इस साल की यह सबसे ख़राब ओपनिंग में शामिल है।आगे के दिनों में भी 'नमस्ते इंग्लैंड' की हालत नहीं सुधरी और शुक्रवार को दशहरे पर महज़ ₹2.50 करोड़ ही मिले। वहीं, शनिवार को रिलीज़ के तीसरे दिन 'नमस्ते इंग्लैंड' की हाल और खस्ता रही। फ़िल्म ने महज़ 1.50 करोड़ जमा किये हैं। यानि रिलीज़ के 3 दिनों में फ़िल्म महज़ ₹5.25 करोड़ जमा कर सकी है। वो भी तब, जबकि बीच में एक छुट्टी आयी है। 'नमस्ते इंग्लैंड' को 4 दिनों का ओपनिंग वीकेंड मिला है, जिसका यह फ़ायदा नहीं उठा सकी और इस दौरान फ़िल्म ₹10 करोड़ के पड़ाव पर भी नहीं पहुंच सकेगी। 

'नमस्ते इंग्लैंड' की बदहाली के पीछे आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' काफ़ी हद तक ज़िम्मेदार है। ट्रेलर आने के साथ ही फ़िल्म की ज़बर्दस्त हाइप बन गयी थी, लिहाज़ा 'नमस्ते इंग्लैंड' बुरी तरह उपेक्षा की शिकार हुई। हालांकि मेकर्स को भी यह उम्मीद नहीं होगी कि आयुष्मान के सामने अर्जुन और परिणीति जैसे स्टार्स का जलवा फीका पड़ जाएगा। 

ख़ास बात ये दोनों ही कलाकार कई साल बाद पर्दे पर रीयूनाइट हुए हैं। अर्जुन ने 2012 की फ़िल्म 'इश्क़ज़ादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें परिणीति चोपड़ा ने फ़ीमेल लीड रोल प्ले किया था। पिछले साल अर्जुन की 'मुबारकां' आयी थी, जिसमें वो अपने चाचा अनिल कपूर के साथ थे और डबल रोल में थे। यह फ़िल्म ₹54 करोड़ का कलेक्शन करके औसत रही थी। वहीं परिणीति की पिछली फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' है, जो ₹205 करोड़ जमा करके हिट रही थी। अर्जुन और परिणीति इसके बाद 'संदीप और पिंकी फरार' में साथ आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.