Move to Jagran APP

Mumbai Saga Box Office Collection: जानें- जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में की कितनी कमाई

मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। इस गैंगस्टर-पुलिस ड्रामा में जॉन ने गैंगस्टर का रोल निभाया है जबकि इमरान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में हैं। मुंबई सागा में इन दोनों के अलावा सुनील शेट्टी और काजल अग्रवाल भी अहम किरदारों में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 11:23 AM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 08:57 PM (IST)
Mumbai Saga Box Office Collection: जानें- जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में की कितनी कमाई
John Abraham and Emraan Hashmi in Mumbai Saga. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस पैनडेमिक की नई चुनौतियों के बीच रिलीज़ हुई जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा की शुरुआत बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी रही, मगर वीकेंड के आख़िरी दिन रविवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में तेज़ी आयी और फ़िल्म ने ठीकठाक ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन कर लिया। 

loksabha election banner

मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। इस गैंगस्टर-पुलिस ड्रामा में जॉन ने गैंगस्टर का रोल निभाया है, जबकि इमरान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में हैं। मुंबई सागा में इन दोनों के अलावा सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, अंजना सुखानी, रोहित रॉय, महेश मांजरेकर, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, अमोल गुप्ते जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

19 मार्च को रिलीज़ हुई मुंबई सागा ने ओपनिंग वीकेंड में 8.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, फ़िल्म ने 2.82 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार और रविवार को क्रमश: 2.40 करोड़ और 3.52 करोड़ का कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है, जिनमें महाराष्ट्र भी शामिल है। वायरस का प्रसार थामने के लिए सरकारें सख़्ती कर रही हैं और इसका असर सिनेमाघरों में भी नज़र आने लगा है। अगर, 11 मार्च को रिलीज़ हुई फ़िल्म रूही से मुंबई सागा के कलेक्शंस की तुलना करें तो दोनों फ़िल्मों के कलेक्शंस का पैटर्न लगभग एक जैसा ही है।

महाशिवरात्रि की छुट्टी (गुरुवार) पर रिलीज़ हुई रूही ने 3.06 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शुक्रवार को फ़िल्म के कलेक्शंस गिरे और 2.25 करोड़ जमा किये। तीसरे दिन शनिवार को रूही ने 3.42 करोड़ का कलेक्शन किया था। रूही ने रिलीज़ के तीन दिनों में 8.73 करोड़ रुपये की जमा किये थे। यानी रूही और मुंबई सागा के तीन दिनों का कलेक्शन कमोबेश एक जैसा ही है। वहीं, मुंबई सागा के साथ रिलीज़ हुई संदीप और पिंकी फ़रार की बॉक्स ऑफ़िस रिपोर्ट उत्साहवर्द्धक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.