Move to Jagran APP

Box Office की मर्दानी बनीं रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 2' के साथ पूरी की हिट फ़िल्मों की हैट ट्रिक

Mardaani 2 Box Office Collection Week 4 पिछले 5 सालों में यह उनकी तीसरी रिलीज़ है और ख़ास बात यह है कि तीनों ही फ़िल्में हिट रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 03:45 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 07:33 PM (IST)
Box Office की मर्दानी बनीं रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 2' के साथ पूरी की हिट फ़िल्मों की हैट ट्रिक
Box Office की मर्दानी बनीं रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 2' के साथ पूरी की हिट फ़िल्मों की हैट ट्रिक

नई दिल्ली, जेएनएन। रानी मुखर्जी बॉक्स ऑफ़िस पर हिट मशीन बन गयी हैं। मर्दानी 2 के साथ उन्होंने हिट फ़िल्मों की हैट ट्रिक पूरी कर रही है। 2019 में 13 दिसम्बर को आयी मर्दानी 2 रिलीज़ के चौथे हफ़्ते में है और अब तक 46 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है। इस बीच दबंग 3 और गुड न्यूज़ जैसी बड़ी मास अपील वाली फ़िल्में भी रिलीज़ हुईं, मगर मर्दानी 2 सिनेमाघरों में टिकी हुई है। हालांकि स्क्रीन की तादाद अब काफ़ी घट गयी है।

loksabha election banner

चौथे वीकेंड में मर्दानी 2 ने शुक्रवार को ₹25 लाख, शनिवार को ₹45 लाख और रविवार को ₹65 लाख का कारोबार किया, जिसे मिलाकर फ़िल्म का नेट कलेक्शन 24 दिनों में ₹46.60 करोड़ हो गया है। फ़िल्म के बजट और लागत के मद्देनज़र मर्दानी 2 हिट मानी जा रही है। 

13 दिसम्बर को मर्दानी ने ₹3.80 करोड़ की ओपनिंग ली थी और ओपनिंग वीकेंड में ₹18.15 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले हफ़्ते में फ़िल्म को ₹28.05 करोड़ मिले। मर्दानी 2 माउथ पब्लिसिटी के दम पर आगे बढ़ती रही। आदित्य चोपड़ा से शादी के बाद रानी मुखर्जी की पर्दे पर सक्रियता काफी कम हो गयी है। पिछले 5 सालों में यह उनकी तीसरी रिलीज़ है और ख़ास बात यह है कि तीनों ही फ़िल्में हिट रही हैं।

शादी के बाद 2014 में आयी मर्दानी से रानी ने पर्दे पर कमबैक किया था, जो ₹35.85 करोड़ का कलेक्शन करके हिट रही थी। इस फ़िल्म में रानी ने तेज़-तर्रार पुलिस अफ़सर का रोल निभाया था। मर्दानी 2 में भी उनका यही किरदार दिखाया गया। हालांकि कहानी और बाक़ी कलाकार बिल्कुल अलग हैं।

2018 में रानी हिचकी में दिखायी दीं। इस फ़िल्म में उन्होंने एक स्पेशल टीचर का रोल निभाया था, जिसे स्पीच प्रॉब्लम होती है। रानी की यह फ़िल्म ₹46.18 करोड़ कमाकर हिट रही थी। अब मर्दानी 2 ने इसे भी पीछे छोड़ दिया है। मर्दानी 2 को गोपी पुथरन ने निर्देशित किया। टीवी एक्टर विशाल जेठवा ने विलेन का रोल निभाया, जो काफ़ी पसंद किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.