Mardaani 2 Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में ख़ूब लड़ी 'मर्दानी 2', 3 दिनों में शानदार कमाई
Mardaani 2 Box Office Collection Day 3 मर्दानी 2 भारत में 1600 और ओवरसीज़ में 505 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है। साउथ में फ़िल्म अंग्रेजी के सबटाइटल्स के साथ दिखायी जा रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। ओपनिंग वीकेंड में पहले दिन ठंडा रहने के बाद रानी मुखर्जी की मर्दानी ने दूसरे और तीसरे दिन बेहद शानदार कमाई की है, जिसे दम पर ओपनिंग वीकेंड में ठीकठाक कलेक्शन कर लिया है। हॉलीवुड फ़िल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल और रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म पति पत्नी और वो के विकट चुनौती के बावदूज मर्दानी 2 ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी मौजूदगी दर्ज़ करवाई है।
13 दिसम्बर को रिलीज़ हुई मर्दानी ने 3.80 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो ट्रेड जानकारों की अपेक्षाओं के अनुरूप ही थी। ट्रेड विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई थी कि फ़िल्म 3-5 करोड़ के बीच पहले दिन कमा सकती है। दूसरे दिन फ़िल्म के कलेक्शंस में तकरीबन 90 फीसदी का उछाल आया और 6.55 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं रविवार को अनुमान है कि फ़िल्म ने 7.80 करोड़ के बीच जमा किये होंगे, जिसके साथ मर्दानी 2 का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 18.15 करोड़ के पार पहुंच गया है। मंझले बजट की फ़िल्म मर्दानी 2 के लिए यह सधी हुई शुरुआत मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से आगे निकली हॉलीवुड की जुमानजी, ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई
#Mardaani2 has a power-packed weekend... Admirable growth on Day 2 and 3 demonstrates power of solid content... Solid trending indicates, #Mardaani2 should stay strong on weekdays... Fri 3.80 cr, Sat 6.55 cr, Sun 7.80 cr [double of Day 1]... Total: ₹ 18.15 cr. #India biz. 👌👌👌— taran adarsh (@taran_adarsh) December 16, 2019
मर्दानी 2 भारत में 1600 और ओवरसीज़ में 505 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है। दक्षिण भारत में फ़िल्म अंग्रेजी के सबटाइटल्स के साथ दिखायी जा रही है। 'मर्दानी 2' में रानी शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अफ़सर के रोल में हैं, जो अपने फ़र्ज़ के लिए समर्पित, साहसी और अपराधियों के लिए डर का दूसरा नाम है।
फ़िल्म की कहानी एक ऐसे अपराधी को पकड़ने के विषय पर आधारित है, जो महिलाओं के ख़िलाफ़ बेहद क्रूरता के साथ अपराध को अंजाम देता है। इसकी उम्र भी बेहद कम है। फ़िल्म में इस क्रूर और कम उम्र अपराधी के रोल में टीवी एक्टर विशाल जेठवा नज़र आएंगे।
यह भी पढ़ें: पति पत्नी और वो का दूसरे वीकेंड में जलवा, जानिए कितनी हुई कमाई
2014 में रिलीज़ हुई मर्दानी की ओपनिंग भी तकरीबन इसी के आस-पास थी। हालांकि ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। 36 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन करके फ़िल्म हिट रही थी। पिछले साल आई हिचकी ने 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 15.35 करोड़ बटोरे थे और 46 करोड़ से अधिक जमा करके सुपरहिट रही थी।