Move to Jagran APP

Mardaani 2 Box Office Collection Day 13: 'मर्दानी 2' की भी हो गयी क्रिसमस, डबल हुए कलेक्शंस

Mardaani 2 Box Office Collection Day 13 दूसरे हफ़्ते में दबंग 3 की रिलीज़ के चलते मर्दानी 2 की स्क्रींस भी काफ़ी कम हो गयी हैं जिसका असर इसके कलेक्शंस पर साफ़ दिख रहा है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 07:46 PM (IST)
Mardaani 2 Box Office Collection Day 13: 'मर्दानी 2' की भी हो गयी क्रिसमस, डबल हुए कलेक्शंस
Mardaani 2 Box Office Collection Day 13: 'मर्दानी 2' की भी हो गयी क्रिसमस, डबल हुए कलेक्शंस

नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिसमस की छुट्टी ने रानी मुखर्जी की फ़िल्म मर्दानी 2 की भी चांदी कर दी। छुट्टी के दिन दर्शकों ने फ़िल्म को डबल प्यार दिया और कलेक्शंस में ज़ोरदार उछाल आया। बुधवार की कमाई के बाद मर्दानी 2 के कलेक्शंस 40 करोड़ के पास पहुंच गये हैं।

loksabha election banner

मर्दानी 2 दूसरे हफ़्ते में चल रही है। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म के कलेक्शंस एक करोड़ से ऊपर बने हुए हैं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 1.15 करोड़, शनिवार को 1.95 करोड़ और रविवार तो 2.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद वर्किंग वीक में सोमवार को फ़िल्म ने 1.25 करोड़ और मंगलवार को 1.4 करोड़ बटोर लिये। बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी पर फ़िल्म के कलेक्शंस लगभग डबल हो गये। मर्दानी 2 ने 2.50 करोड़ जमा किये। इसके साथ मर्दानी 2 का 13 दिनों का कलेक्शन 38.90 करोड़ हो गया। गुरुवार को उम्मीद है कि फ़िल्म के कलेक्संस 40 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेंगे।

'मर्दानी 2' 13 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 3.80 करोड़, शनिवार को 6.55 करोड़ और रविवार को 7.80 करोड़ पहले वीकेंड में जमा किये थे। सोमवार को 2.85 करोड़, मंगलवार को 2.65 करोड़, बुधवार को 2.25 करोड़ और गुरुवार को 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। गुरुवार को 2.15 करोड़ के साथ 'मर्दानी 2' का सात दिनों का नेट कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपये हो गया था।

'मर्दानी 2' को गोपी पुथरन ने निर्देशित किया है। रानी फ़िल्म में शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रही हैं। 'मर्दानी 2' की कहानी यौन दुष्कर्म के अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाने पर आधारित है। फ़िल्म में इस क्रूर और कम उम्र अपराधी के रोल में टीवी एक्टर विशाल जेठवा नज़र आ रहे हैं। दूसरे हफ़्ते में 'दबंग 3' की रिलीज़ के चलते 'मर्दानी 2' की स्क्रींस भी काफ़ी कम हो गयी हैं, जिसका असर इसके कलेक्शंस पर साफ़ दिख रहा है। हालांकि माउथ पब्लिसिटी के चलते फ़िल्म हेल्दी कलेक्शन कर लेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.