Mardaani 2 Box Office Collection Day 11: दूसरे सोमवार को बढ़ी 'मर्दानी 2' की कमाई, जानें 11 दिनों का नेट कलेक्शन
Mardaani 2 Box Office Collection Day 11 दूसरे हफ़्ते में दबंग 3 की रिलीज़ के चलते मर्दानी 2 की स्क्रींस भी काफ़ी कम हो गयी हैं जिसका असर इसके कलेक्शंस पर साफ़ दिख रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। रानी मुखर्जी की फ़िल्म 'मर्दानी 2' की रफ़्तार बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी ज़रूर हो गयी, मगर अभी थमी नहीं है, जिसका अंदाज़ा दूसरे सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस से हो जाता है। शुक्रवार के मुक़ाबले फ़िल्म के कलेक्शंस सोमवार को बढ़े हैं।
'मर्दानी 2' ने दूसरे सोमवार (23 दिसम्बर) को 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद 11 दिनों का नेट कलेक्शन 34.95 करोड़ हो गये। 'मर्दानी 2' का यह दूसरा हफ़्ता चल रहा है। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म ने शुक्रवार को 1.15 करोड़, शनिवार को 1.95 करोड़ और रविवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को 'मर्दानी 2' के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि फ़िल्म इस हफ़्ते में अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं क्रिसमस की छुट्टी फ़िल्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
#Mardaani2 gathers speed on [second] Mon... In fact, [second] Mon records higher numbers than [second] Fri... Will definitely benefit from #Christmas holiday tomorrow [Wed]... [Week 2] Fri 1.15 cr, Sat 1.95 cr, Sun 2.55 cr, Mon 1.25 cr. Total: ₹ 34.95 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 24, 2019
'मर्दानी 2' 13 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 3.80 करोड़, शनिवार को 6.55 करोड़ और रविवार को 7.80 करोड़ पहले वीकेंड में जमा किये थे। सोमवार को 2.85 करोड़, मंगलवार को 2.65 करोड़, बुधवार को 2.25 करोड़ और गुरुवार को 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। गुरुवार को 2.15 करोड़ के साथ 'मर्दानी 2' का सात दिनों का नेट कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपये हो गया।
'मर्दानी 2' को गोपी पुथरन ने निर्देशित किया है। रानी फ़िल्म में शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रही हैं। 'मर्दानी 2' की कहानी यौन दुष्कर्म के अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाने पर आधारित है। फ़िल्म में इस क्रूर और कम उम्र अपराधी के रोल में टीवी एक्टर विशाल जेठवा नज़र आ रहे हैं।
दूसरे हफ़्ते में 'दबंग 3' की रिलीज़ के चलते 'मर्दानी 2' की स्क्रींस भी काफ़ी कम हो गयी हैं, जिसका असर इसके कलेक्शंस पर साफ़ दिख रहा है। हालांकि माउथ पब्लिसिटी के चलते फ़िल्म हेल्दी कलेक्शन कर लेगी।