Move to Jagran APP

Malang Box Office Collection Day 5: पहले हफ़्ते में सधी चाल से चल रही 'मलंग', जानिए 5 दिन की कमाई

Malang Box Office Collection Day 5 मलंग सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से बेहतर ट्रेंड कर रही है जिसने पहले हफ़्ते में 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 11:57 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 07:27 PM (IST)
Malang Box Office Collection Day 5: पहले हफ़्ते में सधी चाल से चल रही 'मलंग', जानिए 5 दिन की कमाई
Malang Box Office Collection Day 5: पहले हफ़्ते में सधी चाल से चल रही 'मलंग', जानिए 5 दिन की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। मोहित सूरी निर्देशित मलंग बॉक्स ऑफ़िस पर सधी हुई रफ़्तार से आगे बढ़ रही है। हालांकि पहले हफ़्ते में फ़िल्म को अच्छा बिज़नेस करने के लिए मजबूती के साथ बने रहना होगा। मंगलवार को मलंग के कलेक्शंस सोमवार के मुक़ाबले कुछ कम रहे। हालांकि गिरावट बहुत ज़्यादा नहीं है।

loksabha election banner

ट्रेड सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को फ़िल्म ने 3.80 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है, जिसके साथ इसका पांच दिनों का कलेक्शन अब 33.20 करोड़ हो चुका है। 7 फरवरी को रिलीज़ हुई मलंग ने 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, जबकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था। मलंग की रफ़्तार को देखते हुए अनुमान है कि फ़िल्म पहले हफ़्ते में 40 करोड़ के आसपास कमाई कर लेगी।

मलंग सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से बेहतर ट्रेंड कर रही है, जिसने पहले हफ़्ते में 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था। जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं।

मलंग  पिछले कुछ सालों में अगर आदित्य रॉय कपूर के करियर को देखें तो मलंग ने अच्छी शुरुआत की है। सोलो लीड रोल वाली फ़िल्मों में आदित्य की लास्ट हिट 2013 में आयी आशिक़ी 2 है, जिसे मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद आयीं दावते-इश्क़, फ़ितूर और ओके जानू फ्लॉप रही थीं। इस दौरान वो यह जवानी है दीवानी जैसी सफल फ़िल्म की स्टार कास्ट का भी हिस्सा रहे, मगर उसमें लीड रोल रणबीर कपूर ने निभाया था। पिछले साल आयी मल्टीस्टारर कलंक की मुख्य स्टार कास्ट में आदित्य शामिल थे, जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.