Malang Box Office Collection Day 4: सोमवार को गिरे 'मलंग' के कलेक्शंस, जानिए 4 दिनों की कमाई
Malang Box Office Collection Day 4 सोलो लीड रोल वाली फ़िल्मों में आदित्य की लास्ट हिट 2013 में आयी आशिक़ी 2 है जिसे मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। ओपनिंग वीकेंड में ठीकठाक कलेक्शन करने के बाद पहले सोमवार को मलंग के कलेक्शंस में कुछ गिरावट आयी है, जो कि सामान्य है। रविवार के मुक़ाबले फ़िल्म के कलेक्शंस में लगभग 50 फीसदी गिरावट आने का अनुमान है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को फ़िल्म ने 4.04 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर चार दिनों का कलेक्शन लगभग 29.40 करोड़ हो गया है। मलंग 7 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। रिलीज़ के दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा किये, जबकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया।
#Malang posts respectable numbers on Day 4... Metros/multiplexes contribute to its earnings... Needs to maintain the trend on remaining weekdays for a decent Week 1 total... Fri 6.71 cr, Sat 8.89 cr, Sun 9.76 cr, Mon 4.04 cr. Total: ₹ 29.40 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 11, 2020
पिछले कुछ सालों में अगर आदित्य रॉय कपूर के करियर को देखें तो मलंग ने अच्छी शुरुआत की है। सोलो लीड रोल वाली फ़िल्मों में आदित्य की लास्ट हिट 2013 में आयी आशिक़ी 2 है, जिसे मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद आयीं दावते-इश्क़, फ़ितूर और ओके जानू फ्लॉप रही थीं। पिछले साल वो मल्टीस्टारर कलंक की मुख्य स्टार कास्ट का भी हिस्सा थे, जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई।
मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं।
2013 में आयी आशिक़ी 2 ने 20 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। हालांकि मोहित के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड 2014 में आयी एक विलेन ने किया था। फ़िल्म ने रिलीज़ के 3 दिनों में 50 करोड़ से अधिक जमा किये थे। फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से बेहतर कमाई की है।