Move to Jagran APP

Malang Box Office Collection Day 12: मंगलवार को 'मलंग' का मंगल, 2020 की तीसरी सबसे बड़ी फ़िल्म बनी

Malang Box Office Collection Day 12 पहले स्थान पर अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर है जो 275 करोड़ के पड़ाव पर पहुंचने वाली है। दूसरे पर वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 08:26 PM (IST)
Malang Box Office Collection Day 12: मंगलवार को 'मलंग' का मंगल, 2020 की तीसरी सबसे बड़ी फ़िल्म बनी
Malang Box Office Collection Day 12: मंगलवार को 'मलंग' का मंगल, 2020 की तीसरी सबसे बड़ी फ़िल्म बनी

नई दिल्ली, जेएनएन। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग की रफ़्तार कम हो गयी है, मगर चल रही है। रिलीज़ के 12 दिन बाद फ़िल्म ने 50 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। अगर प्रतिदिन कलेक्शंस का औसत देखें तो मलंग ने 4 करोड़ से अधिक हर रोज़ कमाये हैं, जो ठीकठाक कमाई कही जाएगी। 

loksabha election banner

ट्रेड जानकारों के अनुसार, दूसरे हफ़्ते में चल रही मलंग ने मंगलवार को 1.49 करोड़ जमा किये। इसके साथ फ़िल्म का 12 दिनों का नेट कलेक्शन 50.69 करोड़ हो गया है। 2020 में रिलीज़ हुई फ़िल्मों की लिस्ट देखें तो मलंग तीसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन गयी है।

पहले स्थान पर अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर है, जो 275 करोड़ के पड़ाव पर पहुंचने वाली है। दूसरे स्थान पर वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी है, जिसने 74.22 करोड़ जमा किये हैं। चौथे स्थान पर दीपिका पादुकोण की छपाक है, जिसने 34 करोड़ के आस-पास जमा किये थे। पांचवें पर कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की लव आज कल है, जो 33 करोड़ के आस-पास जमा कर चुकी है। 

दूसरे हफ़्ते में मलंग के कलेक्शंस देखें तो शुक्रवार (14 फरवरी) को 2.25 करोड़ जमा किये थे। शनिवार को फ़िल्म ने 2.52 करोड़ बटोरे और रविवार को 3.25 करोड़ इकट्ठा कर लिये थे। सोमवार को फ़िल्म को1.53 करोड़ मिले। 

वहीं पहले हफ़्ते में मंलग की कमाई की रफ़्तार देखें तो 7 फरवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, जबकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था।

पहले सोमवार को फ़िल्म ने 4.04 करोड़, मंगलवार को 3.80 करोड़, बुधवार को 3.25 करोड़ और गुरुवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके साथ पहले हफ़्ते की कमाई 39.65 करोड़ हो गयी थी।

अब तीसरे हफ़्ते में मलंग के सामने आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज़्यादा सावधान और विक्की कौशल की भूत पार्ट वन हांटेड शिप होंगी। इन फ़िल्मों की रिलीज़ से मलंग के कलेक्शंस प्रभावित होंगे। दूसरे हफ़्ते में मलंग को कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म लव आज कल से टक्कर मिल रही है। हालांकि मलंग के लिए अच्छी बात यह है कि लव आज कल भी उम्मीदों के मुताबिक पकड़ नहीं बना सकी है।

मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं। मलंग को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.