Move to Jagran APP

Malang Box office Collection Day 1: फैंस पर चढ़ा आदित्य-दिशा की फिल्म का जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Malang Box office Collection Day 1 आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म मलंग का जादू फैंस पर धीरे-धीरे चढ़ रहा है। जानें पहले दिन फिल्म ने कितने कमाए।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 12:55 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 01:07 PM (IST)
Malang Box office Collection Day 1: फैंस पर चढ़ा आदित्य-दिशा की फिल्म का जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़
Malang Box office Collection Day 1: फैंस पर चढ़ा आदित्य-दिशा की फिल्म का जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़

नई दिल्ली, जेएनएन। Malang Box office Collection Day 1 : आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म 'मलंग' 7 फरवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भले ही मिलाजुला रिव्यू मिला हो, लेकिन फिल्म ने पहले दिन कमाई ठीक-ठाक की है। 'मलंग' के फर्स्ट डे कलेक्शन के बारे में बात करतें तो फिल्म ने पहले दिन 6.71 करोड़ यानी 6 करोड़ 71 लाख रुपए का बिजनेस किया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी दी है।

loksabha election banner

'मलंग' का कलेक्शन आदित्य रॉय कपूर की अबतक की सारी सोलो फिल्मों में सबसे ज्यादा रहा है। तरण के ट्वीट के मुताबिक साल 2013 में रिलीज़ हुई 'आशिकी 2' ने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपए कमाए थे। उस फिल्म में आदित्य सोलो लीड रोल में थे। उनके साथ श्रद्धा कपूर ने स्क्रीन शेयर की थी। उसके बाद साल 2014 में रिलीज़ हुई आदित्य की फिल्म 'दावत-ए इश्क' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म ने पहले दिन 3.72 करोड़ रुपए कमाए थे।

साल 2016 में रिलीज़ हुई 'फितूर' ने पहले दिन 3.61 करोड़ रुपए कमाए थे, तो वहीं 2017 में आई 'ओके जानू' ने पहले दिन 4.08 का बिजनेस किया था। अब तीन साल बाद आदित्य 'मलंग' के साथ बतौर लीड एक्टर सोलो नजर आए हैं। इस फिल्म का कलेक्शन उनकी बाकी फिल्मों से काफी अच्छा रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म कितने दिन पर्दे पर टिक पाती है क्योंकि उसके सामने पर्दे पर कई फिल्मे हैं।

बड़े पर्दे इस वक्त 'मलंग' को अजय देवगन-काजोल की फिल्म 'ताना जी', श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D', हाल में रिलीज़ हुई विधु विनोद चोपड़ा की 'शिकारा' और हिना खान की फिल्म 'हैक्ड' टक्कर दे रही है। ऐसे में 'मलंग' का अपने दर्शकों को बांधे रखना कड़ी चुनौती होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.