Move to Jagran APP

Kesari Box Office: 'केसरी' की सांस फूली, पर दम तोड़ने से पहले बना लेगी यह रिकॉर्ड!

Kesari 23 Days Box Office अक्षय की यह पहली फ़िल्म है जो इस पड़ाव तक पहुंची हो। हालांकि अक्षय की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म का ख़िताब केसरी पहले ही अपने नाम कर चुकी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 12:53 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 12:25 PM (IST)
Kesari Box Office: 'केसरी' की सांस फूली, पर दम तोड़ने से पहले बना लेगी यह रिकॉर्ड!
Kesari Box Office: 'केसरी' की सांस फूली, पर दम तोड़ने से पहले बना लेगी यह रिकॉर्ड!

मुंबई। Kesari Box Office Collection अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की 'केसरी' ने रिलीज़ के तीन हफ़्ते पूरे कर लिये हैं और अब शुक्रवार से चौथा हफ़्ते में दाख़िल हो गयी है। 'केसरी' की सांस अब फूलने लगी है, मगर दम तोड़ने से पहले ₹150 करोड़ के पड़ाव को हर हाल में पार कर लेगी। 

loksabha election banner

शुक्रवार (12 अप्रैल) को 'केसरी' का चौथा हफ़्ता शुरू हो गया। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म ने चौथे शुक्रवार को लगभग ₹70 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ 'केसरी' का 23 दिनों का कलेक्शन ₹147.91 करोड़ हो गया है, यानि ₹150 करोड़ का पड़ाव छूने के लिए फ़िल्म को अभी ₹2 करोड़ के आसपास रकम चाहिए। उम्मीद की जा रही है कि चौथे वीकेंड में शनिवार और रविवार की कमाई के बाद 'केसरी' ₹150 करोड़ की रकम हासिल कर लेगी।

अक्षय की यह पहली फ़िल्म है, जो इस पड़ाव तक पहुंची हो। हालांकि अक्षय की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म का ख़िताब 'केसरी' पहले ही अपने नाम कर चुकी है। 'केसरी' से पहले अक्षय की Highest Grosser फ़िल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' थी, जिसने ₹133.60 करोड़ जमा किये थे। इस फ़िल्म को केसरी ने दूसरे हफ़्ते में ही पीछे छोड़ दिया था।

केसरी साल 2019 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म भी बन जाएगी। 2019 की Top 5 Highest Grosser फ़िल्मों की लिस्ट में केसरी अभी टोटल धमाल से पीछे है।

  1. उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक- ₹244 करोड़
  2. टोटल धमाल- ₹150 करोड़
  3. केसरी- ₹148 करोड़ (अंतिम नहीं) 
  4. गली बॉय- ₹139.38 करोड़
  5. मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी- ₹94.92 करोड़

17 मार्च को कलंक रिलीज़ हो रही है, जो इस साल की बड़ी फ़िल्मों में शामिल है। कलंक के आने तक केसरी के पास अपने कलेक्शन बढ़ाने का पूरा मौक़ा है।

तीसरे हफ़्ते में केसरी का सफ़र

अगर तीसरे हफ़्ते में केसरी की बॉक्स ऑफ़िस यात्रा का आंकलन करें तो फ़िल्म ने ₹11.69 करोड़ जमा किये। 5 अप्रैल को 'केसरी' रिलीज़ के तीसरे हफ़्ते में दाख़िल हुई थी। फ़िल्म ने तीसरे शुक्रवार को ₹1.65 करोड़, शनिवार को ₹2.62 करोड़ जमा किये और रविवार को ₹3.23 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके साथ केसरी ने ₹143.02 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। तीसरे वीकेंड में केसरी ने रणवीर सिंह की गली बॉय को पीछे छोड़ दिया था, जिसने ₹139.38 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को ₹1.20 करोड़, मंगलवार को ₹1.02 करोड़, बुधवार को ₹1.02 करोड़ और गुरुवार को केसरी ने ₹95 लाख जमा किये। इस तरह तीन हफ़्ते बाद केसरी का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन ₹147.21 करोड़ हो गया। 

दूसरे हफ़्ते में केसरी का सफ़र 

ट्रेड सूत्रों के अनुसार फ़िल्म ने दूसरे हफ़्ते (29 मार्च- 4 अप्रैल) में ₹135.52 करोड़ बटोरे। दूसरे शुक्रवार को ₹4.45 करोड़, शनिवार को ₹6.45 करोड़, रविवार को ₹8.25 करोड़, सोमवार को ₹3.27 करोड़, मंगलवार को ₹2.75 करोड़, बुधवार को ₹2.42 करोड़ और गुरुवार को ₹2.07 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ़्ते में 'केसरी' के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं थी। विद्युत जाम्वाल की 'जंगली' और सलमान ख़ान के प्रोडक्शन में बनी 'नोटबुक' रिलीज़ हुईं, जिनसे कोई ख़ास ख़तरा पेश नहीं आया। 

पहले हफ़्ते में ऐसा रहा केसरी का सफ़र

फ़िल्म ने पहले दिन ₹21.06 करोड़ की शानदार कमाई करके 2019 के सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। दूसरे दिन शुक्रवार को कमाई में गिरावट आयी, मगर फिर भी 'केसरी' को ₹16.70 करोड़ मिल गये। तीसरे दिन यानि शनिवार को 'केसरी' की कमाई में उछाल आया, और ₹18.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिलीज़ के 3 दिन बाद 'केसरी' ₹56.51 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी थी। रविवार को 'केसरी' ने ₹21.51 करोड़ की कमाई की थी, जो ओपनिंग डे से भी अधिक थी। चार दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ₹78.07 करोड़ जमा कर लिये और इसके साथ ही 'केसरी' ने रणवीर सिंह की 'गली बॉय' का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, जिसने 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में ₹72.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

पहले सोमवार को Kesari ने ₹8.25 करोड़, मंगलवार को ₹7.17 करोड़ और बुधवार को ₹6.52 करोड़ का कलेक्शन किया और रिलीज़ के सात दिनों में ₹100.01 करोड़ जमा करके 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली यह अक्षय कुमार की सबसे तेज़ फ़िल्म बन गयी। गुरुवार को केसरी ने ₹5.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। 8 दिनों के पहले एक्सटेंडेड वीक में केसरी ने ₹105.86 करोड़ का कलेक्शन किया। 'केसरी' होली के दिन 21 मार्च को देश भर में 3600 स्क्रींस और ओवरसीज़ में 600 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी

एक नज़र में केसरी के रिक़ॉर्ड

  • फ़िल्म ने ₹21.06 करोड़ की ओपनिंग ली- 2019 में सबसे अधिक
  • ₹78.07 करोड़ को ओपनिंग वीकेंड किया- 2019 में सबसे अधिक
  • 2019 की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म

इतिहास का सबसे भीषण युद्ध है बैटल ऑफ़ सारागढ़ी

अनुराग सिंह निर्देशित 'केसरी' एक वॉर फ़िल्म है, जो 1897 में हुए इतिहास प्रसिद्ध बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है। अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का रोल निभाया है, जिनके नेतृत्व में महज़ 21 सिख जवानों ने 10 हज़ार की तादाद में आये अफ़ग़ान हमलावरों से मोर्चा लिया था और अपनी चौकी पर क़ब्ज़ा करने से रोका था। ये सारे 21 जवान इस युद्ध में शहीद हुए थे। बैटल ऑफ़ सारागढ़ी को भारतीय इतिहास के सबसे भीषण युद्धों में से एक माना जाता है, जिसमें शौर्य और बलिदान की एक ऐसी दास्तां लिखी गयी थी, जिसका असर शायद ही कभी ख़त्म हो। हालांकि ब्रिटिश हुकूमत के लिये किये इस युद्ध को भारतीय इतिहास में उस तरह से सेलिब्रेट नहीं किया गया, जो सम्मान इसे मिलना चाहिए था। 

'केसरी' को ज़्यादातर समीक्षकों ने अच्छे नंबर दिये हैं और अक्षय की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंसेज़ में से एक बताया है। परिणीति चोपड़ा पहली बार अक्षय के साथ पेयर अप हुई हैं। फ़िल्म में वो उनकी पत्नी के रोल में हैं। 

यह भी पढ़ें: 2019 की पहली तिमाही में रहा इन फ़िल्मों का जलवा, 1000 करोड़ की कुल कमाई 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.