Move to Jagran APP

Karthikeya 2: चार दिनों में 53 से 1500 पर पहुंची शोज की संख्या, बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार से कम नहीं इस साउथ फिल्म का सफर

Karthikeya 2 Hindi Box Office कार्तिकेय 2 अगर हिंदी बेल्ट में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा स्कोर खड़ा करती है तो यह इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज होगा। शोज की संख्या देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म आने वाले समय में धमाका कर सकती है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 12:20 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 12:20 PM (IST)
Karthikeya 2: चार दिनों में 53 से 1500 पर पहुंची शोज की संख्या, बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार से कम नहीं इस साउथ फिल्म का सफर
Karthikeya 2 Hindi Box Office Journey Like A Miracle. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। इसे चमत्कार ही कहा जाएगा। जिस रफ्तार से कार्तिकेय 2 ने हिंदी बेल्ट में अपनी जगह बनायी है और दिन-ब-दिन कलेक्शंस में इजाफा हो रहा है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। एक मामूली समझी जाने वाली फिल्म अचानक मुख्यधारा में शामिल हो गयी है। सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक इस फिल्म की चर्चा की जा रही है। 

loksabha election banner

लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के खराब प्रदर्शन ने साउथ सिनेमा की फिल्म कार्तिकेय 2 के वारे-न्यारे कर दिये हैं। कार्तिकेय 2 तेलुगु फिल्म है, जिसे हिंदी में भी सीमित स्क्रींस पर रिलीज किया गया था, मगर शुरुआत में लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन जैसी बड़ी फिल्मों के सामने कार्तिकेय 2 को बेहद कम स्क्रींस मिली थीं। मगर, धीरे-धीरे यह फिल्म बड़ी होती जा रही है। फिल्म को पिछले दिनों मिले रिस्पॉन्स के बाद इसके शोज की संख्या कई गुना बढ़ा दी गयी है और अब फिल्म का हिंदी वर्जन डेढ़ हजार से ज्यादा स्क्रींस पर चल रहा है। 

2500 गुना से ज्यादा बढ़े शोज

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक, कार्तिकेय 2 की हिंदी बेल्ट में शुरुआत 53 शोज के साथ हुई थी, मगर अब इसके शोज की तादाद 1575 हो चुकी है। माना जा रहा है कि कार्तिकेय 2 आने वाले दिनों में अपने कलेक्शंस से हैरान कर सकती है। 

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ कार्तिकेय 2 हिंदी

ट्विटर पर भी इस फिल्म के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है और बुधवार को कार्तिकेय 2 हिंदी ट्रेंड कर रहा है। फिल्म को लेकर खूब ट्वीट किये जा रहे हैं। कार्तिकेय 2 के हीरो निखिल सिद्धार्थ ने इस अप्रत्याशित सफलता पर खुशी जाहिर की है। कार्तिकेय 2 को प्रभास जैसे कई बड़े कलाकारों का साथ मिला।

द कश्मीर फाइल्स की राह पर कार्तिकेय 2

कार्तिकेय 2 का हिंदी ट्रेलर द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लॉन्च किया था और फिल्म अब उसी रास्ते पर जाती हुई दिख रही है। द कश्मीर फाइल्स भी सीमित स्क्रींस पर रिलीज की गयी थी और 3 करोड़ के आस-पास ओपनिंग ली थी, मगर फिल्म के लिए लोगों के रुझान को देखते हुए ओपनिंग वीकेंड में ही इसके शोज की संख्या बढ़ा दी गयी थी। धीरे-धीरे यह फिल्म बिग बजट फिल्म की तरह बॉक्स ऑफिस पर हर जगह नजर आने लगी और 252 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। 

कार्तिकेय 2 में निखिल सिद्धार्थ के साथ अनुपमा परमेश्वर लीड रोल्स में हैं। अनुपम खेर ने फिल्म में कैमियो किया है। हिंदी बेल्ट के साथ उनका यही सबसे बड़ा कनेक्शन है। 

यह भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha Box Office: छुट्टियां खत्म होते ही धड़ाम हुई 'लाल सिंह चड्ढा', शो कैंसिल होने से कलेक्शंस जमीन पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.