Kabir Singh vs Article 15 Box Office Collection: Ayushmann khurrana को Shahid Kapoor दे रहे बड़ी चुनौती
Kabir Singh vs Article 15 Box Office Collection कबीर सिंह की कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जल्द फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kabir Singh vs Article 15 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते से शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह है। वहीं आज मतलब 28 जून को आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म आर्टिकल 15 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है और इसका असर आर्टिकल 15 पर जरूर देखने को मिलेगा। अगर बात करें बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बीच कॉम्पीटिशन की तो कबीर सिंह हो सकता है कि आर्टिकल 15 की कमाई पर असर डाले।
21 जून को रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह उनके करियर की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। फिल्म की खास बात यह है कि न सिर्फ वीकेंड में ही नहीं बल्कि वीक डेज में भी फिल्म ने जबरदस्त परफॉर्म किया है। और लगातार फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता ही जा रही है। फिल्म ने महज पांच दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब सातवें दिन तक फिल्म की कुल कमाई 134.42 करोड़ रुपये हो गई है। अब फिल्म 150 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आज रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 के सामने चुनौती है। कबीर सिंह पहले से सिनेमाघरों में एक सप्ताह से है। ऐसे में देखना यह होगा कि आर्टिकल 15 की ओपनिंग कैसी रहती है। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार फिल्म पहले दिन 5 करोड़ का व्यापार कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection Day 7: Shahid Kapoor की फिल्म 150 करोड़ के इतने करीब
सिनेमाघरों में अभी सलमान खान की फिल्म भारत भी है जिसकी रफ्तार धीमी हो चुकी है। फिल्म ने 14वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन 200 करोड़ का व्यापार करने के बाद फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार कम होता गया और अब नहीं लगता कि भारत द्वारा कबीर सिंह या आर्टिकल 15 को कॉम्पीटिशन मिल सकेगा।