Move to Jagran APP

Kabir Singh Box Office Collection Day 47: Shahid Kapoor की Blockbuster की हो गई इतनी कमाई

Kabir Singh Box Office Collection Day 47 Shahid Kapoor और Kiara Advani की फिल्म शानदार कमाई करते हुए 278 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 04:45 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 04:45 PM (IST)
Kabir Singh Box Office Collection Day 47: Shahid Kapoor की Blockbuster की हो गई इतनी कमाई
Kabir Singh Box Office Collection Day 47: Shahid Kapoor की Blockbuster की हो गई इतनी कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। Kabir Singh Box Office Collection Day 47: शाहिद कपूर के करियर की अभी तक की सबसे सफल फिल्म साबित हुई कबीर सिंह 46 दिन बाद भी सिनेमाघरों में है। भले ही अब सिनेमाघरों में फिल्म को कम स्क्रीन मिली हैं लेकिन फिर भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है। फिल्म ने अभी तक 278 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हासिल कर लिया है। 

loksabha election banner

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। फिल्म की रफ्तार 250 करोड़ के बाद जरुर कम हुई लेकिन फिर भी कम स्क्रीन होने के बावजूद फिल्म ठीक प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। अगर देखा जाए तो इस समय सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में हैं। कंगना रनौत व राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या, रितिक रोशन की फिल्म सुपर 30 सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना व दिलजीत दोसांझ की फिल्म अर्जुन पटियाला सिनेमाघरों में है। इसके साथ अगर हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस समय द लॉयन किंग, स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम और फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स एंड शॉ सिनेमाघरों में हैं और ठीक प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच कबीर सिंह कॉम्पीटिशन के बीच ठीक प्रदर्शन कर रही है। 

कबीर सिंह की कमाई का ग्राफ कुछ इस प्रकार बढ़ता चला गया -

50 cr: Day 3

100 cr: Day 5

125 cr: Day 7

150 cr: Day 9

175 cr: Day 10

200 cr: Day 13

225 cr: Day 16

250 cr: Day 22

275 cr: Day 37

यह भी पढ़ें: Super 30 Box Office Collection Day 26: Hrithik Roshan की फिल्म ने Ranveer-Alia की Gully Boy को पछाड़ा

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.