Move to Jagran APP

Indias Most Wanted Box Office: अर्जुन कपूर की फ़िल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई, जानकर दंग रह जाएंगे

Indias Most Wanted Box Office Day 1 अर्जुन कपूर की फ़िल्म के सामने विवेक ओबेरॉय की PM Narendra Modi है जो प्रधानमंत्री की बायोपिक फ़िल्म है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 11:24 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 08:49 AM (IST)
Indias Most Wanted Box Office: अर्जुन कपूर की फ़िल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई, जानकर दंग रह जाएंगे
Indias Most Wanted Box Office: अर्जुन कपूर की फ़िल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई, जानकर दंग रह जाएंगे

मुंबई। India's Most Wanted Box Office Day 1 अर्जुन कपूर की फ़िल्म India's Most Wanted को पहले दिन तगड़ा झटका लगा है। फ़िल्म को बेहद कम ओपनिंग मिली है। ओपनिंग वीकेंड में बेहतर कलेक्शन के लिए फ़िल्म को शनिवार और रविवार को रफ़्तार पकड़नी होगी।

loksabha election banner

24 मई को 1500 से 2000 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई फ़िल्म को सिर्फ़ ₹2.10 करोड़ की ओपनिंग मिली है, जो बेहद निराशाजनक है। ट्रेड जानकारों के अनुसार फ़िल्म को रेस में बने रहने के लिए चमत्कारिक रूप से कलेक्शंस बढ़ाने होंगे। राजकुमार गुप्ता निर्देशित 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' एक आतंकवादी का पीछे करके पकड़ने की कहानी है। फ़िल्म में अर्जुन कपूर ने एक इंटेलीजेंस अफ़सर प्रभात कुमार का रोल निभाया है, जो एक आतंकवादी को पकड़ना चाहता है।

इस आतंकी को देश के ओसामा कहा जाता है और देश में सीरियल ब्लास्ट के लिए ज़िम्मेदार है। फ़िल्म इंडियन मुज़ाहिद्दीन के आतंकी यासीन भटकल की गिरफ़्तारी की घटना से प्रेरित है, जिसे कई साल तक तलाश करने के बाद 2013 में गिरफ़्तार किया गया था। फ़िल्म की कहानी काफ़ी दिलचस्प है, मगर पहले दिन दर्शकों की वांटेड नहीं बन सकी। अर्जुन कपूर की इस फ़िल्म के सामने विवेक ओबेरॉय की 'पीएम नरेंद्र मोदी' है, जो प्रधानमंत्री की बायोपिक फ़िल्म है। वहीं अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' भी अभी सिनेमाघरों में मजबूती से चल रही है। 

अगर अर्जुन कपूर के फ़िल्मी करियर को देखें तो पिछले कुछ वक़्त से वो पटरी से उतरा हुआ है। पिछले साल आयी अर्जुन की 'नमस्ते इंग्लैंड' ने भी ₹2 करोड़ की ही ओपनिंग ली थी और महज़ ₹8.25 करोड़ का कलेक्शन करके फ़िल्म फ्लॉप रही थी। 'नमस्ते इंग्लैंड' में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा फीमेल लीड में थीं। 2017 में अर्जुन की दो फ़िल्में आयी थीं- हाफ़ गर्लफ्रेंड और मुबारकां।

'हाफ़ गर्लफ्रेंड' ने पहले दिन ₹10.27 करोड़ की कमाई की और लगभग ₹60 करोड़ का लाइफट टाइम कलेक्शन करके फ़ायदे में रही, मगर हिट नहीं हो सकी। 'मुबारकां' ने ₹5.16 करोड़ की ओपनिंग ली थी और लगभग ₹55 करोड़ का कलेक्शन करके औसत रही। 2016 में आयी 'की एंड का' ने ₹7.30 करोड़ की कमाई पहले दिन की और ₹52 करोड़ के आसपास लाइफ़ टाइम कलेक्शन करके फ़ायदे में रही। 2015 में आयी 'तेवर' ने भी ₹7 करोड़ के आसपास ओपनिंग ली थी और ₹39 करोड़ जमा करके फ्लॉप रही। 

अर्जुन की पिछली बड़ी सफलता '2 स्टेट्स' है, जो 2014 में आयी थी और ₹104 करोड़ का कलेक्शन करके सुपर हिट रही। फ़िलहाल कामयाब एक्टर्स की रेस में बने रहने के लिए अर्जुन को वैसी ही बड़ी सफलता की दरकार है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.