Move to Jagran APP

Hotel Mumbai Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफ़िस नहीं मिल रहे दर्शक, अनुपम खेर की मूवी को मिली ठीक-ठाक शुरुआत

Hotel Mumbai Box Office Collection Day 2 इसे मल्टीप्लेक्स और शहरों में दर्शक मिल रहे हैं। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 03:55 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 04:04 PM (IST)
Hotel Mumbai Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफ़िस नहीं मिल रहे दर्शक, अनुपम खेर की मूवी को मिली ठीक-ठाक शुरुआत
Hotel Mumbai Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफ़िस नहीं मिल रहे दर्शक, अनुपम खेर की मूवी को मिली ठीक-ठाक शुरुआत

नई दिल्ली, जेएनएन। Hotel Mumbai Box Office Collection Day 2: लंबे इंतज़ार के बाद अनुपम खेर और देव पटेल स्टारर फ़िल्म 'होटल मुंबई' रिलीज़ हो गई है। साल 2018 में 'टोरोंटो फ़िल्म फेस्टिवल' में दिखाए जाने के बाद अब यह भारत में थिएटर्स आ चुकी है। फ़िल्म रिलीज़ के बाद उम्मीदों के मुताबिक दर्शक नहीं मिले हैं। हालांकि, इसे मल्टीप्लेक्स और शहरों में दर्शक मिल रहे हैं। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है।

loksabha election banner

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आर्दश के मुताबिक, फ़िल्म ने दो दिनों में  2.78 करोड़ का कारोबार किया है। शुक्रवार को फ़िल्म को 1.08 करोड़ की ठंड़ी शुरुआत मिली। इसके बाद शनिवार को फ़िल्म ने कलेक्शन में सुधार की। शनिवार  को 1.70 करोड़ और जोड़ लिए। अब उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को फ़िल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकती है।

अनुपम खेर की 26/11 हमले पर आधारित इस फ़िल्म को दूसरी फ़िल्मों से काफी टक्कर मिल रही है। इस दिन रिलीज़ हुई 'कमांडो 3' जहां दर्शक खीचने में कामयाब रही। वहीं, रही-सही कसर 'बाला' ने निकाल दिया। हालांकि, शनिवार और शुक्रवार दोनों दिन 'होटल मुबंई' ने 'बाला' से ज्यादा कलेक्शन किया।

होटल मुंबई को विदेशी मेकर्स ने बनाया है। इसे ऑस्ट्रेलियन डायरेक्टर ने बनाया है। यह अनुपम खेर के सिनेमाई करियर की  501 वें फ़िल्म है। इसके अलावा इस फ़िल्म की एक आकर्षित करने का वजह है। वह है 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फेम देव पटेल हैं। इस फ़िल्म की सोशल मीडिया पर काफी सरहाना हो रही है। इसके अलावा क्रिटिक्स ने भी इसे सराहा है। हालांकि, यह तारीफ बॉक्स ऑफ़िस पर नजर नहीं आ रही है।

फ़िल्म के लिए यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण है। इसके बाद फ़िल्म के सामने कई बड़ी फ़िल्में आ जाएंगी। दिसंबर के पहले हफ्ते में अर्जुन कपूर की 'पानीपत' और कार्तिक आर्यन की 'पति, पत्नी और वो' रिलीज़ होगी। इसके बाद इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफ़िस पर टिकना काफी मुश्किल हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.