Move to Jagran APP

Frozen 2 Box Office Collection: हॉलीवुड फ़िल्म 'फ्रोज़न 2' ने भारत में बनाया कमाई का यह रिकॉर्ड

Frozen 2 Box Office Collection Week 4 भारत में फ्रोज़न 2 अंग्रेजी के अलावा हिंदी तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ हुई। हिंदी भाषा के लिए प्रियंका और परिणीति चोपड़ा ने आवाज़ दी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 03:08 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 07:20 PM (IST)
Frozen 2 Box Office Collection: हॉलीवुड फ़िल्म 'फ्रोज़न 2' ने भारत में बनाया कमाई का यह रिकॉर्ड
Frozen 2 Box Office Collection: हॉलीवुड फ़िल्म 'फ्रोज़न 2' ने भारत में बनाया कमाई का यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड एनिमेशन फ़िल्म फ्रोज़न 2 ने भारत में एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जो इससे पहले कोई फ़िल्म नहीं बना सकी। फ्रोज़न 2 देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमेशन फ़िल्म बन गयी है। ख़ास बात यह है कि इस फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न को प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने आवाज़ दी थी। 

loksabha election banner

फ्रोज़न 2 देश में 22 नवंबर को रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म ने 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 19.10 करोड़ जमा किये थे। पहले हफ़्ते में फ़िल्म को 25.06 करोड़ की कमाई हुई, जबकि दूसरे हफ़्के में फ़िल्म ने 11.53 करोड़ इकट्ठा किये। तीसरे हफ़्ते में फ्रोज़न 2 को 4.69 करोड़ मिले, वहीं चौथे हफ़्ते में फ़िल्म ने 1.24 करोड़ का कलेक्शन किया था। ट्रेड जानकारों के मुताबिक 16 दिसम्बर तक प्रोज़न 2 42.52 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर जमा कर चुकी है। 

इसके साथ ही फ्रोज़न 2 भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड एनिमेशन फ़िल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इनक्रेडिबल्स 2 के नाम था, जिसने 41.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

भारत में फ्रोज़न 2 अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ हुई। हिंदी भाषा के लिए मुख्य किरदारों को प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने आवाज़ दी है। प्रियंका और परिणीति पहली बार किसी फ़िल्म प्रोजेक्ट के लिए साथ आयीं।

फ्रोज़न 2, 2013 में आयी फ़िल्म का सीक्वल है। फ्रोज़न दो बहनों एल्सा और एना की कहानी है। एल्सा के पास चीज़ों को जमाने की जादुई शक्ति है, जिसे वो स्वीकार करने में हिचकती है, मगर जब बहन एना की ज़िंदगी मुश्किल में फंसती है तो वो इनका इस्तेमाल करती है और सुपरहीरो के तौर पर उभरती है।

अगर भारत में रिलीज़ हुई एनिमेशन फ़िल्मों की बात करें तो इस साल की सबसे सफल फ़िल्म द लॉयन किंग है, जिसने 150.09 करोड़ का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर किया था। इस फ़िल्म के मुख्य किरदारों के लिए शाह रुख़ ख़ान और आर्यन ने आवाज़ दी थी। 2016 में आयी एंग्री बर्ड्स ने 9.04 करोड़ का कलेक्शन किया था और फ्लॉप घोषित की गयी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.