Move to Jagran APP

Box Office: स्त्री को हुआ इतना मुनाफ़ा, पढ़िये पाई-पाई का हिसाब

फिल्म के गानों ‘ मिलेगी मिलेगी...’ और ‘कमरिया...’ ने भी सोने पर सुहागा का काम किया।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 12:01 PM (IST)
Box Office: स्त्री को हुआ इतना मुनाफ़ा, पढ़िये पाई-पाई का हिसाब
Box Office: स्त्री को हुआ इतना मुनाफ़ा, पढ़िये पाई-पाई का हिसाब

मुंबई। ये साल बॉक्स ऑफ़िस के लिए कमाल का है। अप्रैल और जुलाई को छोड़ कर हर महीने एक फिल्म 100 करोड़ या उससे ऊपर की कमाई कर चुकी हैं। मार्च, जून और अगस्त में तो दो-दो फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब की मेम्बरशिप ले ली। इनमें सबसे नई स्त्री है जिसे जबरदस्त मुनाफ़ा हुआ है।

loksabha election banner

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति ख़ुराना, अभिषेक बनर्जी और स्त्री यानि चुड़ैल बनी फ्लोरा सैनी ने मिल कर लोगों के दिलों में जो कॉमिक डर पैदा किया है वो इतना कमाल का रहा कि फॉरेन मीडिया ने भी स्त्री को लेकर जबरदस्त कमेंट्स किये हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 105 करोड़ आठ लाख रूपये तक पहुंच गई है जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 150 करोड़ से अधिक हो चुका है। स्त्री, निर्माता दिनेश विजन और राज निदिमोरू- कृष्णा डीके के लिए फायदे का सौदा साबित हुई है। मुनाफ़ा अब तक 53 करोड़ 95 लाख रूपये आंका गया है।

अब आप इसका गणित समझिये। स्त्री को बनाने में प्रिंट और पब्लिसिटी के साथ करीब 23 करोड़ रूपये का खर्चा आया है। इसे आप छोटे या लोअर मझोले बजट कटेगरी में रख सकते हैं। छह करोड़ 82 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली स्त्री का लाइफ़ टाइम कलेक्शन 115 करोड़ और ओवरसीज से 10 करोड़ रूपये माना जा रहा है। इस फिल्म को अब तक घरेलू बॉक्स ऑफ़िस से 51 करोड़ 75 लाख रूपये (डिस्ट्रीब्यूटर्स शेयर) और ओवरसीज मार्केट से साढ़े चार करोड़ रूपये (डिस्ट्रीब्यूटर्स शेयर) की आमद हुई है। इतना ही नहीं फिल्म ने 20 करोड़ 70 लाख रूपये डिजिटल, सेटेलाईट और म्यूज़िकल राइट्स बेच का कमाये हैं। यानि घरेलू मार्केट से फिल्म को 76 करोड़ 95 लाख रूपये की आय हुई है। अगर इसमें से 23 करोड़ रूपये के बजट की लागत को घटा दिया जाय तो 53 करोड़ 95 लाख रूपये का मुनाफ़ा होता है। ये 234.57 प्रतिशत का इन्वेस्टमेंट है।

 

दरअसल स्त्री अपने आप में एक अलग सी कहानी पर बनी फिल्म है। घर के आने सिर्फ लिख देने से मोहल्ले में आने वाली भूतनी का रास्ता बदल लेना, सिर्फ़ मर्दों को बिना कपड़ों के उठा ले जाना, इस कहानी ने नयापन तभी लिया जब इसे कॉमेडी की नज़र से पेश किया गया। फिल्म के गानों ‘ मिलेगी मिलेगी...’ और ‘कमरिया...’ ने भी सोने पर सुहागा का काम किया।

यह भी पढ़ें: Thugs Of Hindostan: खुला पहला राज़, महानायक हैं ख़ुदाबक्श


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.