Dream Girl Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की गोल्ड से आगे निकली आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल, 13 दिनों कर ली इतनी कमाई
Dream Girl Box Office Collection Day 13 2 अक्टूबर को रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर रिलीज़ हो रही हैं। तब तक ड्रीम गर्ल के पास अपनी कमाई बढ़ाने का मौक़ा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 100 करोड़ का पड़ाव पार करने के बाद फ़िल्म ने 13वें दिन अक्षय कुमार की गोल्ड को पीछे छोड़ दिया। अगर यही स्पीड रही तो ड्रीम गर्ल इस साल की टॉप 10 फ़िल्मों में शामिल हो सकती है।
ड्रीम गर्ल ने बुधवार को 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ फ़िल्म का नेट कलेक्शन 107.80 करोड़ हो गया है। 2018 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की गोल्ड ने 107.37 करोड़ का कलेक्शन किया था। ड्रीम गर्ल का यह दूसरा हफ़्ता चल रहा है और फ़िल्म के कलेक्शंस में लगभग स्थिर बने हुए हैं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 5.30 करोड़, शनिवार को 9.10 करोड़ और रविवार को 11.05 करोड़ जमा किये। इस तरह दूसरे वीकेंड में 25.45 करोड़ जमा कर लिये। इसके बाद वर्किंग वीक में भी फ़िल्म का प्रतिदिन कलेक्शन 3 करोड़ से अधिक बना हुआ है। सोमवार को 3.75 करोड़ और मंगलवार को 3.30 करोड़ जमा किये।
#DreamGirl continues its winning streak... Terrific hold on weekdays... [Week 2] Fri 5.30 cr, Sat 9.10 cr, Sun 11.05 cr, Mon 3.75 cr, Tue 3.30 cr, Wed 3.10 cr. Total: ₹ 107.80 cr. #India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) September 26, 2019
27 सितम्बर को कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। 2 अक्टूबर को रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर रिलीज़ हो रही हैं। तब तक ड्रीम गर्ल के पास अपनी कमाई बढ़ाने का मौक़ा है। 20 सितम्बर को रिलीज़ हुईं पल पल दिल के पास, प्रस्थानम और द ज़ोया फैक्टर की धीमी रफ़्तार का फ़ायदा भी ड्रीम गर्ल को बॉक्स ऑफ़िस पर मिला है।
ड्रीम गर्ल 13 सितम्बर को सिनेमाघरों में पहुंची थी और फ़िल्म ने 72.20 करोड़ का कलेक्शन पहले हफ़्ते में किया था। ड्रीम गर्ल को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में आयुष्मान ने कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक का किरदार निभाया है, जो पूजा नाम से लड़की की आवाज़ में अपने ग्राहकों से बात करता है। कहानी में मज़ेदार मोड़ तब आता है, जब पूजा के चाहने वाले उससे शादी करना चाहते हैं।