Move to Jagran APP

De De Pyaar De Box Office Day 14: दूसरे हफ़्ते में कम हुआ प्यार, Bharat से पहले इतनी कमाई

De De Pyaar De Box Office Week 2 दूसरे हफ़्ते में अजय की फ़िल्म के सामने पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज़ मोस्ट वांटेड थीं मगर दोनों ही फ़िल्में बहुत बड़ी चुनौती नहीं दे सकीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 12:32 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 05:16 PM (IST)
De De Pyaar De Box Office Day 14: दूसरे हफ़्ते में कम हुआ प्यार, Bharat से पहले इतनी कमाई
De De Pyaar De Box Office Day 14: दूसरे हफ़्ते में कम हुआ प्यार, Bharat से पहले इतनी कमाई

मुंबई। De De Pyaar De Box Office Collection Day 14 अजय देवगन की फ़िल्म 'दे दे प्यार दे' को दूसरे हफ़्ते में कुछ कम प्यार मिला, मगर इतना भी कम नहीं कि निर्माताओं को चिंता होने लगे। दो हफ़्ते बाद 'दे दे प्यार दे' ने ₹84 करोड़ से अधिक कारोबार घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर कर लिया है। 

loksabha election banner

गुरुवार को फ़िल्म ने 2 हफ़्तों का सफ़र पूरा किया। ट्रेड सूत्रों के अनुसार, दूसरे वीक में फ़िल्म ने ₹23.30 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके साथ इसका 14 दिनों का कलेक्शन ₹84.49 करोड़ हो गया है। नई रिलीज़ फ़िल्मों के बावजूद 'दे दे प्यार दे' का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन ठीकठाक माना जा रहा है। दूसरे हफ़्ते में अजय की फ़िल्म के सामने 'पीएम नरेंद्र मोदी' और 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' थीं, मगर दोनों ही फ़िल्में बहुत बड़ी चुनौती साबित नहीं हो सकीं। अलबत्ता तीसरे हफ़्ते  में 'दे दे प्यार दे' को सलमान ख़ान की 'भारत' के रूप में बड़ी चुनौती मिलेगी। फ़िल्म मिड वीक (5 जून) में रिलीज़ होने जा रही है। ज़ाहिर है 'दे दे प्यार दे' के पास इस वीकेंड के अलावा सोमवार और मंगलवार तक का वक़्त है। इसके बाद कलेक्शंस पर असर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि 'भारत' की रिलीज़ से पहले 'दे दे प्यार दे' ₹90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 

'दे दे प्यार दे' ने दूसरे शुक्रवार (24 मई) को ₹3.58 करोड़ जमा किये थे। शनिवार को ₹4.78 करोड़ और रविवार को ₹5.68 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे वीकेंड में ही फ़िल्म ने ₹14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद सोमवार को ₹2.73 करोड़, मंगलवार को ₹2.37 करोड़, बुधवार को ₹2.23 करोड़ और गुरुवार ₹2.07 करोड़ जमा किये। 

पहले हफ़्ते में 61 करोड़ की कमाई

गुरुवार (23 मई) को De De Pyaar De ने ₹4.48 करोड़ के साथ सिनेमाघरों में 7 दिनों का पूरा सफ़र पूरा कर लिया था, जिसे मिलाकर पहले हफ़्ते में फ़िल्म की कमाई ₹61.05 करोड़ पर पहुंच गयी। वर्किंग वीक में सोमवार को फ़िल्म ने ₹6.19 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को कलेक्शंस ₹6.10 करोड़ रहे थे। बुधवार को फ़िल्म ने 5.74 करोड़ की राशि जमा की थी। पहले हफ़्ते में दे दे प्यार दे के आंकड़ों में अधिक गिरावट नहीं आयी। हालांकि दे दे प्यार दे की रफ़्तार अजय की पिछली रिलीज़ टोटल धमाल से कम रही, जिसने पहले हफ़्ते में ₹94.55 करोड़ जमा किये थे। 

38 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड

17 मई को देशभर में 3100 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई 'दे दे प्यार दे' को पहले दिन ₹10.41 करोड़ मिले थे, जिसे उम्मीद से कम बताया गया, मगर दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में जंप आया और ₹13.39 करोड़ की कमाई कर ली। रविवार को ₹14.74 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ₹38.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था।

'दे दे प्यार दे' को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'दे दे प्यार दे' की कहानी एक 50 साल के बिज़नेसमैन और उसकी 24 साल की गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी पर आधारित है। फ़िल्म में तब्बू अजय की एक्स वाइफ़ और रकुल गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी सपोर्ट किया है। तब्बू के साथ अजय की पिछली फ़िल्म गोलमाल अगेन है, जबकि रकुल के साथ वो पहली बार पेयर अप हुए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.