Move to Jagran APP

Dabangg 3 Box Office Collection Day 21: तीसरे हफ़्ते में 'दबंग 3' की हालत खस्ता, जानिए 21 दिनों की कमाई

Dabangg 3 Box Office Collection Day 21 20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई दबंग 3 को ओपनिंग वीकेंड में नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 07:42 PM (IST)
Dabangg 3 Box Office Collection Day 21: तीसरे हफ़्ते में 'दबंग 3' की हालत खस्ता, जानिए 21 दिनों की कमाई
Dabangg 3 Box Office Collection Day 21: तीसरे हफ़्ते में 'दबंग 3' की हालत खस्ता, जानिए 21 दिनों की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। 20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई सलमान ख़ान की फ़िल्म 'दबंग 3' सिनेमाघरों में तीन हफ़्तों का सफ़र पूरा कर चुकी है और कलेक्शंस बता रहे हैं कि फ़िल्म अब थकने लगी है। 'दबंग 3' की कमाई पर अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ का काफ़ी असर पड़ा है और अब चौथे हफ़्ते में अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर और दीपिका पादुकोण की छपाक की रिलीज़ से चुनौती कड़ी हो गयी है। 

loksabha election banner

9 जनवरी को दबंग 3 ने तीन हफ़्ते पूरे कर लिये। तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस काफ़ी गिरे हैं। आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं आया है, मगर ट्रेड सूत्रों की मानें तो तीसरे हफ़्ते में दबंग 3 को लगभग 3.75 करोड़ ही मिल सके हैं, जिसके साथ तीन हफ़्तों बाद दबंग 3 का नेट कलेक्शन लगभग 148 करोड़ हो गया है। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, तीसरे वीकेंड में फ़िल्म ने 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म महज़ 50 लाख ही बटोर सकी, जबकि शनिवार और रविवार को क्रमश: 75 लाख और 1.25 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद सोमवार से गुरुवार तक फ़िल्म के कलेक्शंस प्रतिदिन 10 से 50 लाख के बीच ही रहे। 

दूसरे हफ़्ते में 20 करोड़

दबंग फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फ़िल्म ने दूसरे हफ़्ते में 20.16 करोड़ के आसपास जमा किये थे। दूसरे शुक्रवार को दबंग 3 ने सिर्फ़ 2.93 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को 3.44 करोड़ और 3.90 करोड़ की कमाई हुई थी। दूसरे सोमवार को कलेक्शंस फिर गिरे और 1.94 करोड़ की कमाई हुई थी। नये साल के आख़िरी दिनों में जश्न के माहौल ने दबंग 3 की कमाई में इजाफ़ा किया और मंगलवार को 2.45 करोड़ मिले, जबकि नये साल के पहले दिन फ़िल्म को 3.96 करोड़ जमा कर लिये। गुरुवार को दबंग 3 सिर्फ़ 1.54 करोड़ के आसपास ही जमा कर पायी। दो हफ़्तों बाद दबंग 3 की कमाई 141.74 करोड़ हो गयी।

पहले हफ्ते में 121 करोड़

20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई दबंग 3 को ओपनिंग वीकेंड में नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था, जिससे ओपनिंग कलेक्शंस प्रभावित हुए थे। दबंग 3 ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को फ़िल्म 23.75 करोड़ ही जुटा सकी। जैसे-जैसे स्थितियां सामान्य हुईं, दर्शक भी सिनेमाघरों की तरफ़ लौटने लगे और रविवार को फ़िल्म को 30.50 करोड़ की रकम मिली। पहले सोमवार को फ़िल्म ने सिर्फ़ 10.25 करोड़, मंगलवार को 10.33 करोड़, बुधवार को 15.39 करोड़ और गुरुवार को 6.86 करोड़ जमा किये थे, जिसके साथ फ़िल्म का पहले हफ़्ते का नेट कलेक्शन 121.58 करोड़ हो गया था।

दबंग 3 को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप ने मुख्य किरदार निभाये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.