Move to Jagran APP

Dabangg 3 Box Office Collection Day 10: दबंग 3 की रफ्त़ार पड़ी धीमी, क्या छू पाएगी 150 का आंकड़ा

Dabangg 3 Box Office Collection Day 10 सलमान ख़ान की फ़िल्म को अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ से जोरदार टक्कर मिल रही है। आइए जानते हैं...

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 06:32 PM (IST)
Dabangg 3 Box Office Collection Day 10: दबंग 3 की रफ्त़ार पड़ी धीमी, क्या छू पाएगी 150 का आंकड़ा
Dabangg 3 Box Office Collection Day 10: दबंग 3 की रफ्त़ार पड़ी धीमी, क्या छू पाएगी 150 का आंकड़ा

नई दिल्ली, जेएनएन।  Dabangg 3 Box Office Collection Day 10: सलमान ख़ान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर स्टारर फ़िल्म दबंग 3 की रफ्त़ार बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी पड़ गई है।  क्रिसमस की छुट्टी और वीकेंड में कलेक्शन में उछाल की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। दबंग के लिए दूसरा वीकेंड उम्मीदें के मुताबिक नहीं रहा। फ़िल्म ने रविवार को करीब 3.90 करोड़ का कलेक्शन किया।

loksabha election banner

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फ़िल्म ने 10वें दिन भी पांच करोड़ से नीचे का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार को भी फ़िल्म ने 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब तक 'दबंग 3' ने 131.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले वीकेंड के हिसाब से दूसरा वीकेंड काफी ख़राब रहा। फ़िल्म की बिज़नेस में करीब 87 फीसदी का गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में अब 150 करोड़ आंकड़ा काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

सलमान ख़ान की फ़िल्म को अक्षय कुमार की फ़िल्म 'गुड न्यूज़' से जोरदार टक्कर मिल रही है। 'गुड न्यूज' के रिलीज़ के बाद से ही 'दबंग 3' के कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। 'गुड न्यूज़' के लिए वीकेंड काफी शानदार रहा है। पहले ही वीकेंड में 'गुड न्यूज़' ने करीब 65 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है।

'दबंग 3' के लिए आने वाले दिनों में उम्मीद की जा सकती है कि कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिले। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को होने वाली छुट्टियां का फायदा 'दबंग 3' को मिल सकता है। हालांकि, इस दिन भी 'दबंग' को 'गुड न्यूज़' से काफी टक्कर मिलेगी। ऐसे में 'दबंग 3' के लिए आने वाला हफ़्ता आसान नहीं होने वाला है।

बता दें कि 20 दिसंबर को सलमान ख़ान की फ़िल्म 'दबंग 3' पर्दे पर उतरी। यह दबंग फ्रैंचाइजी की तीसरी फ़िल्म है। वहीं, यह सलमान ख़ान के इस साल दूसरी फ़िल्म है। इस फ़िल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। प्रभुदेवा इसके बाद सलमान ख़ान के साथ 'राधे' पर काम कर रहे हैं। यह फ़िल्म ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। इस वक्त भी उन्हें अक्षय कुमार की फ़िल्म 'लक्ष्मी बॉम' से टक्कर लेनी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.