Commando 3 Box Office Collection Day 12: 'पानीपत' और 'पति पत्नी...' की जंग में 'कमांडो 3' ने दिखाया दम
Commando 3 Box Office Collection Day 12 इस साल विद्युत की यह दूसरी रिलीज़ फ़िल्म है। इससे पहले आयी जंगली ने 24.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। कमांडो 3 उससे आगे निकल चुकी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। विद्युत जाम्वाल अभिनीत कमांडो 3 रिलीज़ के दूसरे हफ़्ते में चल रही है। फ़िल्म के कलेक्शंस काफ़ी कम हो गये हैं, मगर पानीपत और पत्नी पत्नी और वो की चुनौतियों से जूझते हुए फ़िल्म रेस में बनी हुई है, जिसके चलते कमांडो 3 ने 12 दिनों में 31 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
6 दिसम्बर को कमांडो 3 दूसरे हफ़्ते में दाखिल हुई थी। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 37 लाख रुपये की कमाई कर ली, जबकि इसका सामना नई रिलीज़ फ़िल्मों पानीपत और पत्नी पत्नी और वो से था। शनिवार को कमांडो 3 ने 51 लाख और रविवार को 78 लाख रुपये और बटोर लिए। सोमवार को फ़िल्म ने 31 लाख और मंगलवार को 32 लाख का कलेक्शन कर लिया। ग़ौरतलब है कि कमांडो 3 की स्क्रींस की संख्या काफ़ी कम हो गयी है, मगर कुछ सेंटर्स पर विद्युत के फैंस को आकर्षित कर रही है, जिसके चलते आंकड़े बढ़ रहे हैं। 12 दिनों बाद कमांडो 3 का नेट कलेक्शन 31.53 करोड़ हो चुका है।
#Commando3 [Week 2] Fri 37 lakhs, Sat 51 lakhs, Sun 78 lakhs, Mon 31 lakhs, Tue 32 lakhs. Total: ₹ 31.53 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 11, 2019
पहले हफ़्ते में मिले 29 करोड़
कमांडो 3, 29 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। पहले शुक्रवार को फ़िल्म ने 4.74 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 5.64 करोड़ और रविवार को 7.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। वर्किंग वीक में सोमवार को कमांडो 3 ने 3.42 करोड़, मंगलवार को 3.02 करोड़ और बुधवार को 2.42 करोड़ जमा किये थे। गुरुवार को फ़िल्म ने 2.05 करोड़ जमा कर लिये, जिसके साथ फ़िल्म का 7 दिनों का कलेक्शन 29.24 करोड़ हो गया था।
कमांडो 3 को आदित्य दत्त ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में अदा शर्मा और अंगिरा धर ने भी अहम किरदार निभाये हैं। जैसा कि कमांडो सीरीज़ की परम्परा है, तीसरे भाग में भी विद्युत कमांडो के रोल में दिखे हैं। इस साल विद्युत की यह दूसरी रिलीज़ फ़िल्म है। इससे पहले आयी जंगली ने 3.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 13.85 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था, जबकि 24.30 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। ज़ाहिर है, कमांडो 3 उससे आगे निकल चुकी है।
कमांडो फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में हुई थी। यह विद्युत का बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू भी था। हालांकि इससे पहले उन्होंने जॉन अब्राहम की फ़िल्म फोर्स में विलेन का किरदार निभाकर बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर दी थी। विद्युत ने एक बेहतरीन एक्शन एक्टर के तौर पर अपनी इमेज कायम की है।