Move to Jagran APP

Chhichhore Box Office Collection Day 28: रितिक रोशन की 'सुपर 30' से आगे निकली 'छिछोरे', 150 करोड़ से बस इतना दूर

Chhichhore Box Office Collection Day 28 छिछोरे 150 करोड़ के पड़ाव से सिर्फ़ 1.17 करोड़ दूर है। हालांकि वॉर की बॉक्स ऑफ़िस पर रफ़्तार देखते हुए यह थोड़ा मुश्किल लह रहा है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 05:19 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 05:19 PM (IST)
Chhichhore Box Office Collection Day 28: रितिक रोशन की 'सुपर 30' से आगे निकली 'छिछोरे', 150 करोड़ से बस इतना दूर
Chhichhore Box Office Collection Day 28: रितिक रोशन की 'सुपर 30' से आगे निकली 'छिछोरे', 150 करोड़ से बस इतना दूर

नई दिल्ली, जेएनएन। इधर रितिक रोशन की वॉर सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, उधर उनकी सुपर 30 को सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म छिछोरे ने पटखनी दे दी है। सिनेमाघरों में चार हफ़्ते पूरे कर चुकी छिछोरे ने 148 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है और अब 150 करोड़ के पड़ाव से कुछ ही दूर है। 

loksabha election banner

27 सितम्बर को छिछोरे चौथे हफ़्ते में दाख़िल हुई। चौथे शुक्रवार को फ़िल्म ने 2.47 करोड़, शनिवार को 4.32 करोड़ और रविवार को 4.38 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार को 1.38 करोड़ और मंगलवार को 1.77 करोड़ मिले, मगर बुधवार और गुरुवार को छिछोरे के कलेक्शंस में भारी गिरावट आयी और फ़िल्म ने क्रमश: 69 लाख और 39 लाख का कलेक्शन ही किया। छिछोरे पर वॉर की रिलीज़ का साफ़ असर देखा गया, जो बुधवार को सिनेमाघरों में पहुंची। बहरहाल, छिछोरे 28 दिनों बाद 148.83 करोड़ जमा कर चुकी है।  

छिछोरे 150 करोड़ के पड़ाव से सिर्फ़ 1.17 करोड़ दूर है। हालांकि वॉर की बॉक्स ऑफ़िस पर रफ़्तार देखते हुए यह आंकड़ा जुटाना भी थोड़ा मुश्किल लगता है। पांचवें वीकेंड में छिछोरे अगर यह मुकाम हासिल कर सकी तो ठीक, नहीं तो फिर दिक्कत होगी। 

यह भी पढे़ं: गुरुवार को डटी रही रितिक-टाइगर की वॉर, दो दिनों में 100 करोड़ के इतने क़रीब

150 करोड़ के साथ छिछोरे ने रितिक की सुपर 30 के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 146 करोड़ जमा किये थे। अब अगर इस साल की टॉप 10 फ़िल्मों की बात करें तो छिछोरे आठवें स्थान पर आ गयी है।

10- गली बॉय- 139.38 करोड़

9- सुपर 30- 146.10 करोड़

8- छिछोरे- 148.83 करोड़

7- साहो (हिंदी)- 150 करोड़

6- केसरी- 153 करोड़

5- टोटल धमाल- 154.30 करोड़

4- मिशन मंगल 200.16 करोड़

3- भारत- 209.36 करोड़

2- उरी- 244.06 करोड़

1- कबीर सिंह- 278.24 करोड़

छिछोरे ने पहले हफ़्ते में 68.83 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ़्ते में 40.47 करोड़, तीसरे हफ़्ते में 24.23करोड़ और चौथे हफ़्ते में 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया। नितेश तिवारी निर्देशित छिछोरे इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली कुछ दोस्तों की कहानी है, जो एक ख़ास मक़सद के लिए कई साल बाद इकट्ठा होते हैं। फ़िल्म में सभी मुख्य कलाकारों ने स्टूडेंट और मिडिल एज किरदार निभाये हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.