Move to Jagran APP

Chhichhore Box Office Collection Day 21: छिछोरे बनी सुशांत सिंह राजपूत की सबसे सफल फ़िल्म, 3 हफ़्तों में जानिए कितनी हुई कमाई

Chhichhore Box Office Collection Day 21 छिछोरे की बॉक्स ऑफ़िस रफ़्तार पर ग़ौर करें तो फ़िल्म ने 12 दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 03:32 PM (IST)
Chhichhore Box Office Collection Day 21: छिछोरे बनी सुशांत सिंह राजपूत की सबसे सफल फ़िल्म, 3 हफ़्तों में जानिए कितनी हुई कमाई
Chhichhore Box Office Collection Day 21: छिछोरे बनी सुशांत सिंह राजपूत की सबसे सफल फ़िल्म, 3 हफ़्तों में जानिए कितनी हुई कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म छिछोरे ने रिलीज़ के तीन हफ़्ते पूरे कर लिये हैं और अब यह सुशांत सिंह राजपूत की सबसे कामयाब फ़िल्म बन गयी है। सुशांत की यह दूसरी 100 करोड़ी फ़िल्म है। 'छिछोरे' ने 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 2016 में आयी एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी ने 133.04 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। 

loksabha election banner

नितेश तिवारी निर्देशित छिछोरे 20 सितम्बर को तीसरे हफ़्ते में दाखिल हुई। तीसरे हफ़्ते में भी फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़्यादा गिरावट नहीं आयी। तीसरे वीकेंड में फ़िल्म ने 15.93 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को 3.09 करोड़, शनिवार को 5.70 करोड़ और रविवार को 7.14 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद वर्किंग वीक में छिछोरे ने सोमवार को 2.25 करोड़, मंगलवार को 2.10 करोड़, बुधवार को 2.03 करोड़ और गुरुवार को 1.92 करोड़ जमा किये थे। तीन हफ़्तों बाद छिछोरे का कलेक्शन 133.53 करोड़ हो चुका है।

अगर छिछोरे की बॉक्स ऑफ़िस रफ़्तार पर ग़ौर करें तो फ़िल्म ने रिलीज़ के 5 दिनों में 50 करोड़, 9 दिनों में 75 करोड़ और 12 दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार किया था। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 68.83 करोड़ और दूसरे हफ़्तेमें 40.47 करोड़ जमा किये थे, जबकि तीसरे हफ़्ते में 24.23 करोड़ का कलेक्शन किया। ख़ास बात यह है कि छिछोरे के बाद 6 सितम्बर को ड्रीम गर्ल रिलीज़ हुई, जिसने काफ़ी दर्शक खींचे, मगर छिछोरे के कलेक्शंस पर ज़्यादा असर नहीं पड़ा। 

यह भी पढ़ें: सुपरहिट हुई आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल, दो हफ़्तो में कर ली इतनी कमाई

फ़िल्म में श्रद्धा कपूर ने फीमेल लीड रोल निभाया। छिछोरे को क्रिटिक्स ने भी जमकर सराहा था। कमाल की बात यह है कि छिछोरे की कमाई पर ड्रीम गर्ल की रिलीज़ का ज़्यादा असर नहीं पड़ा है। पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई तीन नई फ़िल्में पल पल दिल के पास, द ज़ोया फैक्टर और प्रस्थानम की रिलीज़ बेअसर रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.