Move to Jagran APP

Chhapaak Box Office Collection Day 6: धीमे-धीमे सही आगे बढ़ रही है दीपिका की छपाक, जानिए 6 दिनों की कमाई

Chhapaak Box Office Collection Day 6 छपाक 10 जनवरी को तानाजी के साथ रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म को 1700 से अधिक स्क्रींस मिली थीं। दीपिका पादुकोण की यह पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म भी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 12:11 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 07:46 PM (IST)
Chhapaak Box Office Collection Day 6: धीमे-धीमे सही आगे बढ़ रही है दीपिका की छपाक, जानिए 6 दिनों की कमाई
Chhapaak Box Office Collection Day 6: धीमे-धीमे सही आगे बढ़ रही है दीपिका की छपाक, जानिए 6 दिनों की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण की छपाक धीरे-धीरे ही सही मगर बॉक्स ऑफ़िस पर स्थिरता के साथ आगे बढ़ रही है। फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग वीक में प्रतिदिन 2 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है, जो इसके लिए अच्छी बात है। 

prime article banner

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को छपाक ने 2.61 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म का 6 दिनों का नेट कलेक्शन 26.53 करोड़ हो चुका है। फ़िल्म के कलेक्शंस में स्थिरता बनी हुई है। ना ख़ास उछाल है और ना ही गिरावट। 10 जनवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने शुक्रवार को 4.77 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को 6.90 करोड़ और रविवार को 7.35 करोड़ जमा किये थे। ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग वीक में भी छपाक के कलेक्शंस सधे हुए रहे। फ़िल्म ने सोमवार को 2.35 करोड़ जमा किये, जबकि मंगलवार को 2.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

छपाक 10 जनवरी को तानाजी के साथ रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म को 1700 से अधिक स्क्रींस मिली थीं। दीपिका पादुकोण की यह पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म भी है। छपाक का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है। यह एसिड अटैक सर्वायवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है, जिन पर दिल्ली में 2005 में एक युवक ने तेज़ाब फेंका था। छपाक इमोशनल कहानी है, जो लक्ष्मी के संघर्ष को दिखाती है। दीपिका ने फ़िल्म में लक्ष्मी से प्रेरित किरदार निभाया है, जिसका नाम मालती है। फ़िल्म मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री चल रही है।

दीपिका इस फ़िल्म के ज़रिए 2 साल बाद हिंदी सिनेमा के पर्दे पर लौटी हैं। उनकी पिछली फ़िल्म पद्मावत है, जिसने 300 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। ख़ास बात यह है कि पद्मावत को रिलीज़ से पहले लम्बे अर्से तक विरोध का सामना करना पड़ा था। छपाक भी दीपिका की जेएनयू विज़िट के बाद से कुछ लोगों के निशाने पर आ गयी थी और सोशल मीडिया में फ़िल्म के बहिष्कार की बातें की जाने लगी थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.