Move to Jagran APP

Box Office Disasters 2019: साल के पहले 9 महीनों में इन फ़िल्मों ने निकाला बॉलीवुड का दिवाला

Box Office Disasters 2019 सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे 150 करोड़ से अधिक कमाकर बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट हो गयी मगर उनकी सोन चिड़िया इस साल की बड़ी फ्लॉप फ़िल्मों में शामिल है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:45 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 05:28 PM (IST)
Box Office Disasters 2019: साल के पहले 9 महीनों में इन फ़िल्मों ने निकाला बॉलीवुड का दिवाला
Box Office Disasters 2019: साल के पहले 9 महीनों में इन फ़िल्मों ने निकाला बॉलीवुड का दिवाला

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2019 अक्टूबर से आख़िरी तिमाही में दाखिल हो चुका है। वॉर के साथ इस तिमाही की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और आने वाले समय में भी एक से बढ़कर एक दमदार फ़िल्में रिलीज़ की तैयारी में हैं, जिनमें अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 और गुड न्यूज़ हैं तो सलमान ख़ान की दबंग 3 है। इनके अलावा भी कई फ़िल्में हैं, जिनसे बेहतरीन कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। मगर, साल की पहली 3 तिमाहियों में ऐसी कई फ़िल्में आयीं, जिनसे उम्मीदें बहुत थीं, पर बॉक्स ऑफ़िस पर आश्चर्यजनक रूप से धराशायी हो गयीं। 

loksabha election banner

इन फ़िल्मों में सबसे पहले नाम आता है करण जौहर कैंप की फ़िल्म कलंक का। कलंक धर्मा प्रोडक्शंस की महत्वाकांक्षी फ़िल्म थी, जिसे अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया था। भव्य और आलीशान सेटों के साथ इस फ़िल्म को संजय लीला भंसाली की स्टाइल में बनाया गया था। स्टार कास्ट में भी वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित शामिल थे। फ़िल्म ने 21.60 करोड़ की बेहतरीन ओपनिंग भी ली, मगर इसके बाद कलेक्शंस गिरते चले गये और 81 करोड़ के आसपास कमाकर फ़िल्म फ्लॉप घोषित की गयी। 

इमरान हाशमी की व्हाय चीट इंडिया भी पहले 9 महीनों की बड़ी फ्लॉप है। इस फ़िल्म के साथ इमरान ने बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर पारी शुरू की। फ़िल्म ने महज़ 1.71 करोड़ की ओपनिंग ली और 7.80 करोड़ जमा करके फ्लॉप रही। यह फ़िल्म व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों में दाख़िले के लिए काम करने वाले शिक्षा माफ़िया को एक्सपोज़ करने की कहानी पर आधारित थी।

अनिल कपूर, राजकुमार राव और सोनम कपूर की एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा भी बड़ी असफलताओं में शुमार है। फ़िल्म एक सामान्य परिवार की लड़की की दूसरी लड़की के प्रति यौनाकर्षण के संजीदा विषय पर आधारित थी। इस फ़िल्म को 3.30 करोड़ की ओपनिंग मिली, मगर 20 करोड़ के आसपास ही कमा सकी।

सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे 150 करोड़ से अधिक कमाकर बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट हो गयी है, मगर उनकी सोन चिड़िया इस साल की बड़ी फ्लॉप फ़िल्मों में शामिल है। इस फ़िल्म ने 1.20 करोड़ पहले दिन कमाये और 6.60 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन ही कर सकी। फ़िल्म की कहानी दर्शकों को उस दौर में ले जाती है, जब चम्बल की घाटी और आस-पास के इलाक़े डाकुओं के ख़ौफ़ से आतंकित रहते थे। फ़िल्म में भूमि पेडनेकर ने फीमेल लीड रोल निभाया था।

सनी देओल के बेटे करण देओल ने पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया, मगर यह फ़िल्म दर्शकों को पसंद नहीं आयी और इस साल की सबसे निराशाजनक फि़ल्मों में शामिल है। सनी ने इसका निर्देशन ख़ुद किया था। फ़िल्म सिनेमाघरों में ज़्यादा दिन नहीं टिक सकी। फ़िल्म से सहर बाम्बा ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.