Box Office: फिल्म स्त्री की कमाई 50 करोड़ पार
अब फिल्म स्त्री की कमाई कुल 54.89 हो गई है।
मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने छठे दिन बॉक्स अॉफिस पर 6.55 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म स्त्री की कमाई कुल 54.89 हो गई है।
6.83 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली फिल्म स्त्री को दर्शकों का प्यार मिल रहा है और सिनेमाघरों तक दर्शक पहुंच रहे हैं। फिल्म ने छठे दिन इतने करोड़ की कमाई करते हुए 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वीेकेंड पर अच्छा कलेक्शन हासिल करने के बाद सप्ताह के शुरूआती दिनों में थोड़ी कमी आई। सोमवार से बुधवार तक कमाई का ग्राफ बढ़ा तो कभी कम हुआ। लेकिन अब फिल्म का कुल बॉक्स अॉफिस कलेक्शन 54.89 करोड़ हो गया है। फिल्म 31 अगस्त को दर्शकों के सामने आई और पहले दिन 6.83 करोड़ रूपए से ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को आंकड़ा बढ़ कर 10.87 करोड़ हो गया था। रविवार को फिल्म ने और ज्यादा अच्छी कमाई की थी और 14.57 करोड़ अपनी झोली में डाले। वीकेंड के बाद पहले सोमवार को फिल्म ने अनुमानित कलेक्शन से ज्यादा किया जो कि 9.70 करोड़ था। इसके बाद मंगलवार को 6.37 करोड़ कमाये। पांच दिन तक फिल्म की कुल कमाई 48.34 करोड़ थी जो अब छठे दिन के कलेक्शन को जोड़कर 50 करोड़ से ज्यादा निकल गई है। यह कयास तो पहले से ही लगाए जा रहे थे कि फिल्म छठे दिन 50 करोड़ पार कर लेगी। अब कुल कमाई इतनी 54.89 करोड़ हो गई है।
आपको बता दें कि, फिल्म स्त्री ने धर्मेंद्र, बॉबी और सनी देओल स्टारर फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से के साथ बॉक्स अॉफिस पर एंट्री की थी। लेकिन स्त्री आगे बहुत आगे निकल गई है और सुपरहिट की केटेगरी में है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपने पहले वीकेंड में 31 करोड़ 26 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। फिल्म को इस रविवार को 13 करोड़ 57 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था। फिल्म ने सिंगल स्क्रीन के साथ मल्टीप्लेक्स में भी कमाल किया है।
यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते चीन को धूल चटाने की बारी, पहले दिन इतने करोड़ की तैयारी
यह भी पढ़ें: ब्रह्मास्त्र के सेट पर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, रणबीर व आलिया से हुई मुलाकात