Move to Jagran APP

Box Office के लिए लकी नहीं रहा है साल का पहला शुक्रवार, इस एक्टर ने साबित किया ग़लत

Box Office First Friday UNLUCKY उरी ने 244.06 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके बॉलीवुड में प्रचलित मान्यता को तोड़ा था कि साल का पहला शुक्रवार बॉलीवुड के लिए मनहूस होता है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 03:57 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 11:01 AM (IST)
Box Office के लिए लकी नहीं रहा है साल का पहला शुक्रवार, इस एक्टर ने साबित किया ग़लत
Box Office के लिए लकी नहीं रहा है साल का पहला शुक्रवार, इस एक्टर ने साबित किया ग़लत

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के लिए शुक्रवार की ख़ास अहमियत है। हर शुक्रवार को किसी कलाकार या फ़िल्म की क़िस्मत तय होती है। साल का पहला शुक्रवार हो तो बात और भी ख़ास हो जाती है। हालांकि फ़िल्म कारोबारियों के लिए साल का पहला शुक्रवार अच्छी ख़बर लेकर नहीं आता। पिछले 5 सालों का बॉक्स ऑफ़िस रिकॉर्ड देखें तो यह बात साफ़ हो जाती है कि पहले शुक्रवार को रिलीज़ हुईं ज्यादातर फ़िल्में फ्लॉप रही हैं। हालांकि विक्की कौशल की फ़िल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक इसका अपवाद है। 

loksabha election banner

2015 में 9 जनवरी को अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फ़िल्म तेवर रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म को अर्जुन के डैड बोनी कपूर और चाचा संजय कपूर ने प्रोड्यूस किया था, मगर यह फ़िल्म फ्लॉप रही थी। तेवर सिर्फ़ 39 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। 2016 में 8 जनवरी को फ़रहान अख़्तर और अमिताभ बच्चन की वज़ीर आयी। इस सस्पेंस थ्रिलर ने बॉक्स ऑफ़िस पर 42 करोड़ का कारोबार किया और औसत घोषित की गयी थी।

2017 में 13 जनवरी को दो फ़िल्में आयीं। नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत फ़िल्म ने महज़ 1.01 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं शाद अली निर्देशित ओके जानू 23.05 करोड़ जमा करके फ्लॉप रही। इस फ़िल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।

2018 में 12 जनवरी को तीन फ़िल्मों के बीच मुकाबला हुआ। विनीत कुमार की मुक्काबाज़ ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया। हॉरर थ्रिलर 1921 ने 15.67 करोड़ का कलेक्शन किया था और सैफ़ अली ख़ान की कालाकांडी 7.50 करोड़ जमा कर सकी। यह तीनों फ़िल्में फ्लॉप रहीं। 

2019 में 11 जनवरी को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज़ हुई थीं। अनुपम खेर अभिनीत एक्सीडेंट प्राइम मिनिस्टर 25 करोड़ जमा करके नुकसान में रही। वहीं, उरी ने 244.06 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके बॉलीवुड में प्रचलित मान्यता को तोड़ा था कि साल का पहला शुक्रवार बॉलीवुड के लिए मनहूस होता है। उरी साल 2019 की सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी फ़िल्म है।

इस साल पहले शुक्रवार (3 जनवरी) को रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों के बारे में जानने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें-

यह भी पढे़: 2020 के पहले शुक्रवार को रिलीज़ होंगी ये फ़िल्में, गुड न्यूज़ से होगा मुकाबला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.