Box office: जन्माष्टमी के दिन फिल्म स्त्री की अच्छी रही कमाई, इतने करोड़ और जुटाए
राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म स्त्री ने चौथे दिन बॉक्स अॉफिस की अच्छी कमाई।
मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर की फिल्म स्त्री ने चौथे दिन माउथ पब्लिसिटी और छुट्टी का फायदा मिला। सोमवार को कृष्णा जन्माष्टमी के मौके पर ज्यादातर जगहों पर छुट्टी थी जिस कारण सिनेमाघरों तक दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 9.70 करोड़ की कमाई है।
सिनेमाघरोंं में दर्शकों के पास अभी कई फिल्मों अॉप्शंस हैं लेकिन स्त्री को माउथ पब्लिसिटी का ज्यादा फायदा मिल रहा है। स्त्री शुरुआत से अच्छा कर रही है और चौथे दिन सोमवार को भी अच्छी कमाई की। सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ज्यादातर जगहों पर छुट्टी थी जिसके कारण लोग स्त्री देखने पहुंचे। चार दिन के कलेक्शन को जोड़ा जाए तो फिल्म अभी तक कुल 41.97 की कमाई कर चुकी है। मतलब अब फिल्म सुपरहिट केटेगरी में पहुंच चुकी है। स्त्री ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के पहले तीन दिनों में 31 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया था। चौथे दिन को मिलाकर अब यह आंकड़ा 41 करोड़ को पार कर गया है। पिछले शुक्रवार को देओल्स की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से के सामने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री रिलीज़ हुई थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपने पहले वीकेंड में 31 करोड़ 26 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। फिल्म को इस रविवार को 13 करोड़ 57 लाख रूपये का कलेक्शन मिला। स्त्री को ट्रेड सर्किल में शुरू से कम अनुमान लगाया गया था और माना जा रहा था कि पांच करोड़ की ओपनिंग के साथ 30 करोड़ का वीकेंड होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म के दर्शकों ने पसंद किया और खासकर उत्तर भारत से अच्छे कलेक्शन मिले हैं। फिल्म सिंगल स्क्रीन के साथ मल्टीप्लेक्स में भी कमाल कर गई है। स्त्री ने छह करोड़ 82 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी।
यह भी पढ़ें: Video: मौजी बनना नहीं था आसान, वरुण से पूछिए कितनी परेशानियों का किया सामना
इस फिल्म में राजकुमार राव दर्जी के किरदार में हैं। फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर हैं लेकिन बाद में यह पता चलता है कि वो भूत हैं। ये फिल्म कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की कुछ घटनाओं पर आधारित है। साल 1990 में कर्नाटक में नाले बा यानि ओ स्त्री कल आना का प्रचलन बढ़ गया था। उस दौरान ये कहा जाता था कि एक औरत (भूतनी) रोज इलाके में आ कर आपका दरवाजा खटखटाती है और अगर अपने दरवाजा खोला तो आपकी मौत हो जायेगी। इसलिए लोग अपने घर की दीवारों पर नाले बा यानि 'स्त्री कल आना' लिख दिया करते थे और मानते थे कि इसी कारण उनकी जान बच जाती है ।फिल्म के इस कहानी को चंदेरी में दिखाया गया है। फिल्म स्त्री में राजकुमार, श्रद्धा कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विजय राज की भी अहम भूमिका है। फिल्म का बजट 25 करोड़ रूपये के आसपास है।
यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन की बेटी हुई 19 की, लिखा खूबसूरत मैसेज