Move to Jagran APP

Box office: सिनेमाघरो में स्त्री का जलवा और जादू कायम

फिल्म स्त्री की कुल कमाई 114.18 करोड़ हो चुकी है।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 07:34 PM (IST)
Box office: सिनेमाघरो में स्त्री का जलवा और जादू कायम
Box office: सिनेमाघरो में स्त्री का जलवा और जादू कायम

मुंबई। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री सिनेमाघरों में धमाल कर रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने शुक्रवार को 1 करोड़ 51 लाख रूपये अपनी कमाई में जोड़े। इस प्रकार फिल्म की कुल कमाई अब 114.18 करोड़ रूपये हो चुकी है। अब रविवार को भी कमाई अच्छी रहने की उम्मीद है। 

prime article banner

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने 100 करोड़ का पड़ाव पार करने के बाद भी अपना पेस बना कर रखा है। फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाने में अभी भी सफल नजर आ रही है। फिल्म ने चौथे हफ्ते के शुक्रवार को 1 करोड़ 51 लाख की कमाई की और अब कुल कमाई 114.18 करोड़ हो चुकी है। वीकंड में हमेशा की तरह फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। स्त्री ने इस गुरूवार को एक करोड़ 60 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। तीसरे हफ़्ते के वर्किंग डेज़ में इस तरह का प्रदर्शन बड़े बजट की चर्चित फिल्मों से ही देखने मिलता है और यही कारण है कि स्त्री अब ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म को तीसरा हफ्ता पूरा होने के बाद 112 करोड़ 67 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका था। हर हफ़्ते फिल्म ने न सिर्फ अच्छा कलेक्शन बटोर बल्कि कलेक्शन का प्रतिशत भी 50 या उससे ऊपर ही बनाये रखा। 

यह भी पढ़ें: सलमान खान को आती है सिलाई-कढ़ाई, यह रहा सबूत, देखिए वीडियो

आपको बता दें कि, फिल्म स्त्री ने छह करोड़ 82 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। फिल्म को पहले हफ्ते में 60 करोड़ 39 लाख रूपये और दूसरे हफ़्ते में 35 करोड़ 14 लाख रूपये मिले थे। फिल्म ने पहले वीकेंड में 60.39 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे वीकेंड में कमाई 35.14 करोड़ रही थी।

यह भी पढ़ें: इस वजह से एकता कपूर ने नहीं की शादी, ख़ुद कर दिया ख़ुलासा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK