Bhoot Box Office Collection Day 5: मंगलवार को उतरा 'भूत, जानें 5 दिनों की कमाई
Bhoot Box Office Collection Day 5 भूत एक रियल लाइफ़ घटना से प्रेरित फ़िल्म है। कुछ साल पहले मुंबई के जुहू बीच पर किसी गड़बड़ी के कारण एक मालवाहक जहाज़ आकर ठहर गया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। भूत का असर कम हो रहा है। डराने के बजाए यह भूत दर्शकों को भगा रहा है। नतीजा यह हुआ कि रिलीज़ के 5 दिनों में भूत- द हॉन्टेड शिप के कलेक्शंस में गिरावट आ गयी है। अब भूत के कलेक्शंस 20 करोड़ को पार कर चुके हैं।
मंगलवार को भूत के कलेक्शंस गिरकर काफ़ी नीचे आ गये। फ़िल्म ने 2.10 करोड़ जमा किये, जिसके साथ भूत का 5 दिनों का नेट कलेक्शन 20.78 करोड़ हो गया है। 21 फरवरी को रिलीज़ हुई भूत की ओपनिंग भी साधारण रही थी। फ़िल्म ने 5.10 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। वहीं, ओपनिंग वीकेंड के बाक़ी दो दिनों में भूत के कलेक्शंस में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को फ़िल्म ने 5.52 करोड़ और रविवार को 5.74 करोड़ की कमाई की थी, जिसके साथ ओपनिंग वीकेंड में भूत ने 16.36 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार को फ़िल्म ने 2.32 करोड़ की कमाई की।
#Bhoot is steady on the lower side... Select metros contributing to its revenue... Eyes ₹ 24 cr+ total in *Week 1*... Fri 5.10 cr, Sat 5.52 cr, Sun 5.74 cr, Mon 2.32 cr, Tue 2.10 cr. Total: ₹ 20.78 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 26, 2020
भूत एक रियल लाइफ़ घटना से प्रेरित फ़िल्म है। कुछ साल पहले मुंबई के जुहू बीच पर किसी गड़बड़ी के कारण एक मालवाहक जहाज़ आकर ठहर गया था। फ़िल्म की कहानी का ढांचा उसी घटना पर तैयार किया गया है। फ़िल्म में विक्की कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर मेहमान भूमिका में हैं। इसका निर्माण करण जौहर ने किया है, जबकि निर्देशन भानु प्रताप सिंह का है। भूत को समीक्षकों की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
विक्की कौशल की इस साल यह पहली रिलीज़ है। पिछले साल जनवरी में आयी उनकी सोलो लीड रोल वाली फ़िल्म उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रही थी। फ़िल्म ने 244 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था और विक्की को एकाएक बड़े कलाकारों की जमात में खड़ा कर दिया था।