Move to Jagran APP

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 27 दिनों में की तूफानी कमाई, 175 करोड़ का पड़ाव पार

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 27 कार्तिक आर्यन के करियर की यह सबसे बड़ी सफलता बन चुकी है। वहीं साल 2022 की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म है। डायरेक्टर अनीस बज्मी के खाते में भी एक और सुपरहिट फिल्म जुड़ गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 16 Jun 2022 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2022 07:28 PM (IST)
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 27 दिनों में की तूफानी कमाई, 175 करोड़ का पड़ाव पार
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 27. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 175 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। फिल्म को यहां तक पहुंचने में 27 दिनों का वक्त लगा है। भूल भुलैया 2 साल 2022 की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल हो चुकी है। वहीं, कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है।

loksabha election banner

भूल भुलैया 2 की ब्लॉकबस्टर कामयाबी इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि पिछले कुछ समय में रिलीज हुईं कई हिंदी फिल्में बड़ी स्टार कास्ट के बावजूद फ्लॉप रही हैं। इनमें अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, कंगना रनोट की धाकड़, जॉन अब्राहम की अटैक पार्ट-1, अजय देवगन की रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनसे बड़े कलेक्शंस की उम्मीद ट्रेड ने की थी। 

अनीस बज्मी निर्देशित भूल भुलैया 2 ने गुरुवार 15 जून को 1.26 करोड़ के साथ सिनेमाघरों में 27 दिनों का सफर पूरा कर लिया और फिल्म का नेट कलेकशन 175.02 करोड़ पर पहुंच गया। भूल भुलैया 2 साल की टॉप 5 फिल्मों में चौथे स्थान पर आ गयी है। दिलचस्प बात यह है कि हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप की दोनों फिल्में हिंदी भाषा की नहीं हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

इस साल की सबसे अधिक नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म केजीएफ 2 (हिंदी) है, जिसने 432 करोड़ से अधिक सिर्फ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर जमा किये थे। यह मूल रूप से कन्नड़ सिनेमा की फिल्म है। इसके बाद आती है तेलुगु फिल्म आरआरआर, जिसके हिंदी डब वर्जन ने 277 करोड़ जमा किये। तीसरे स्थान पर हिंदी फिल्म द कश्मीर फाइल्स है, जिसने 252 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। पांचवें स्थान पर 124 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी है। 

20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 चौथे हफ्ते में चल रही है और फिल्म के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार रहे- 

  • शुक्रवार- 1.56 करोड़
  • शनिवार- 3.01 करोड़
  • रविवार- 3.45 करोड़
  • सोमवार- 1.30 करोड़
  • मंगलवार- 1.29 करोड़
  • बुधवार- 1.26 करोड़

भूल भुलैया 2 ने पहले हफ्ते में 92.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे और तीसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शंस क्रमश: 47.70 करोड़ और 21.40 करोड़ रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.