Bala Box Office Collection Day 5: गुरु नानक जयंती पर उछले 'बाला' के कलेक्शंस, 5 दिनों में बंपर कमाई
Bala Box Office Collection Day 5 बॉक्स ऑफ़िस पर आयुष्मान की यह सातवीं हिट है। इससे पहले ड्रीम गर्ल आर्टिकल 15 बधाई हो अंधाधुन शुभ मंगल सावधान और बरेली की बर्फ़ी सफल रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। मंगलवार को गुरु नानक जयंती की छुट्टी में आयुष्मान खुराना की बाला ने ज़बर्दस्त कमाई की है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म का पांच दिनों का कलेक्शन अब 60 करोड़ के पार निकल गया है। इसके साथ बाला को अब हिट माना जाना लगा है।
बाला 8 नवंबर को रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म ने 10.15 करोड़ का शानदार ओपनिंग ली। इसके बाद शनिवार को 15.73 करोड़ और रविवार को 18.07 करोड़ जमा किये थे। पहले सोमवार को भी बाला की कमाई में ज़्यादा गिरावट नहीं आयी और कलेक्शंस 8.26 करोड़ रहे। इसके बाद मंगलवार को गुरु नानक जयंती की छुट्टी का फ़िल्म को पूरा फ़ायदा मिला और बाला ने 9.52 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद 5 दिनों में फ़िल्म के कलेक्शंस 61.73 करोड़ पर पहुंच गये। बाला अब सफलता के रास्ते पर है और ट्रेड ने इसे हिट मानना शुरू कर दिया है।
#Bala is unstoppable on Day 5 [Tue], aided by the holiday [#GuruNanakJayanti]... Eyes ₹ 75 cr [+/-] total in Week 1... Fri 10.15 cr, Sat 15.73 cr, Sun 18.07 cr, Mon 8.26 cr, Tue 9.52 cr. Total: ₹ 61.73 cr. #India biz... Director Amar Kaushik’s second solid Hit [#Stree].— taran adarsh (@taran_adarsh) November 13, 2019
बाला का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, जिनकी पिछली फ़िल्म स्त्री कमर्शियली और क्रिटकली हिट रही थी। बाला में जवानी में गंजेपन की व्यथा को कॉमिक तरीक़े से पेश किया गया है। फ़िल्म में आयुष्मान खुराना टाइटल रोल में हैं, जबकि भूमि पेडनेकर और यामी गौतम ने फीमेल लीड रोल प्ले किये हैं। ख़ास बात यह है कि इन दोनों ही अभिनेत्रियों के साथ आयुष्मान की दूसरी फ़िल्म है। हिंदी सिनेमा में दोनों ने अपना एक्टिंग करियर भी आयुष्मान के साथ ही शुरू किया था।
विक्की डोनर से यामी और आयुष्मान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जबकि भूमि ने दम लगाके हइशा से अभिनय की पारी शुरू की थी। बॉक्स ऑफ़िस पर आयुष्मान की यह लगातार सातवीं हिट फ़िल्म है। इससे पहले ड्रीम गर्ल, आर्टिकल 15, बधाई हो, अंधाधुन, शुभ मंगल सावधान और बरेली की बर्फ़ी बॉक्स ऑफ़िस पर हिट घोषित की गयी थीं।