Bala Box Office Collection Day 21: तीन हफ़्तों बाद भी मजबूत 'बाला', इस वीकेंड में मिल सकती है जंप
Bala Box Office Collection Day 21 आयुष्मान की तीसरी 100 करोड़ी फ़िल्म है। पिछले साल आई बधाई हो के साथ आयुष्मान ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म बाला ने बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लिया है और अब तक लगभग 110 करोड़ की रकम जुटा ली है।
बाला ने तीसरे हफ़्ते में शुक्रवार को 1.35 करोड़ जमा किये थे, जबकि वीकेंड में शनिवार और रविवार को 2.50 करोड़ और 3.22 करोड़ बटोरे। सोमवार को फ़िल्म ने 1.05 करोड़, मंगलवार को 1.15 करोड़, बुधवार को 91 लाख और गुरुवार को 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर बाला ने तीसरे हफ़्ते में 11.08 करोड़ जमा कर लिये। इसके साथ फ़िल्म का 21 दिनों का कलेक्शन 109.88 करोड़ हो चुका है।
बाला 8 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने फ़िल्म ने 10.15 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 43.95 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में कर लिया था। पहले हफ़्ते में बाला ने 72.24 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 3.76 करोड़, शनिवार को 6.73 करोड़, रविवार को 8.01 करोड़, सोमवार को 2.25 करोड़, मंगलवार को 2.05 करोड़ और बुधवार को 1.96 करोड़ जमा किये। वहीं, गुरुवार को 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ़्ते में बाला ने 26.56 करोड़ बटोरे थे, जबकि दो हफ़्तों में बाला 98.80 करोड़ जमा कर चुकी थी।
#Bala [Week 3] Fri 1.35 cr, Sat 2.50 cr, Sun 3.22 cr, Mon 1.05 cr, Tue 1.15 cr, Wed 91 lakhs, Thu 90 lakhs. Total: ₹ 109.88 cr. #India biz.#Bala biz at a glance...
Week 1: ₹ 72.24 cr
Week 2: ₹ 26.56 cr
Week 3: ₹ 11.08 cr
Total: ₹ 109.88 cr#India biz.
SUPER-HIT.— taran adarsh (@taran_adarsh) November 29, 2019
बाला के कलेक्शंस का ट्रेंड बता रहा है कि फ़िल्म वीकेंड में जंप लेती है। ऐसे में चौथे वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस में उछाल आ सकता है। बाला को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले स्त्री जैसी कामयाब फ़िल्म बना चुके हैं। साल 2019 में आयुष्मान की तीसरी रिलीज़ फ़िल्म है। सबसे पहले आर्टिकल 15 आयी थी, जिसने 63 करोड़ से ज़्यादा कलेक्शन किया था। यह फ़िल्म हिट घोषित की गयी।
वहीं, ड्रीम गर्ल ने भी 139.70 करोड़ जमा किये थे। बाला, आयुष्मान की तीसरी 100 करोड़ी फ़िल्म है। पिछले साल आई बधाई हो के साथ आयुष्मान ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। बाला में आयुष्मान के साथ यामी गौतम और भूमि पेडनेकर ने फीमेल लीड रोल निभाये हैं।