Move to Jagran APP

Bala box office collection Day 2: फ़िल्म ने पकड़ी रफ्तार, वीकेंड कर सकती 40 करोड़ का आंकड़ा पार...

Bala box office collection Day 2 आयुष्मान के करियर की सबसे शानदार ओपनिंग के बाद यह सबसे शानदार वीकेंड कलेक्शन के मामले में टॉप कर सकती है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 12:14 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 01:57 PM (IST)
Bala box office collection Day 2: फ़िल्म ने पकड़ी रफ्तार, वीकेंड कर सकती 40 करोड़ का आंकड़ा पार...
Bala box office collection Day 2: फ़िल्म ने पकड़ी रफ्तार, वीकेंड कर सकती 40 करोड़ का आंकड़ा पार...

नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म 'बाला' ने शानदार शुरुआत के बाद अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। आयुष्मान के करियर की सबसे शानदार ओपनिंग के बाद यह सबसे शानदार वीकेंड कलेक्शन के मामले में टॉप कर सकती है। अयोध्या फैसले के दिन भी दर्शक थिएटर्स पहुंचे और फ़िल्म के बेहतरीन कलेक्शन में मदद की। फ़िल्म ने पहले शनिवार को  15.73 करोड़ की कमाई की।

loksabha election banner

इस बात की जानकारी फ़िल्म क्रिटिक्स और एनालिसिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से दी। तरण ने लिखा, 'बाला ने दूसरे दिन गेंद को सीमा के पार पहुंचा दिया।... शानदार बढ़त को देखकर लगाता है कि तीसरे दिन की कमाई की मदद से फ़िल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। यह आयुष्मान की तीसरी फ़िल्म हो सकती हैं, जो ओपनिंग वीकेंड में  40 करोड़ के आंकड़े को पार करे। फ़िल्म ने शुक्रवार को 10.15 करोड़ और शनिवार को 15.73 करोड़ की कमाई की। फ़िल्म ने कुल 25.88 करोड़ का कलेक्शन किया।'

यामी गौतम और भूमि पेडनेकर जैसी एक्टर्स से सजी इस फ़िल्म ने पहले दिन ही 10.15 करोड़ की कमाई की थी। जो कि आयुष्मान के फ़िल्मी करियर की सबसे शानदार ओपनिंग थी। अब अगर फ़िल्म रविवार को 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है, तो ऐसा करने वाली यह आयुष्मान की तीसरी फ़िल्म होगी। इससे पहले आयुष्मान की 'बधाई हो' और 'ड्रीम गर्ल' ने भी पहले वीकेंड में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। रविवार को छुट्टी के दिन कमाई में जबरदस्त उछाल की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल फ़िल्म दो अंकों में कमाई कर रही है।

आयुष्मान के लिए यह साल बॉक्स ऑफ़िस के लिए काफी शानदार रहा है। यह तीसरी फ़िल्म है, जो इस साल बॉक्स ऑफ़िस पर हिट मानी जा रही है। इससे पहले 'आर्टिकल 15' 90 करोड़ से ज्यादा और 'ड्रीम गर्ल' करीब 169 करोड़ का कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने जिस तरीके से कमाई कर रही है, लग रहा है कि फ़िल्म आसानी से 100 करोड़ का बिज़नेस कर लेगी। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्ते में फ़िल्म कैसा प्रदर्शन करती है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.