Move to Jagran APP

Box Office: नमस्ते इंग्लैंड का दूसरे दिन भी बुरा हाल, अब तक इतनी हुई कमाई

नमस्ते इंग्लैंड को बनाने में 40 करोड़ रूपये का खर्च हुआ है और इसे 2000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया l

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 11:22 AM (IST)
Box Office: नमस्ते इंग्लैंड का दूसरे दिन भी बुरा हाल, अब तक इतनी हुई कमाई
Box Office: नमस्ते इंग्लैंड का दूसरे दिन भी बुरा हाल, अब तक इतनी हुई कमाई

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड को बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे दिन भी झटका ही मिला और कमाई ढ़ाई करोड़ से ज़्यादा नहीं हो सकी।

loksabha election banner

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी नमस्ते इंग्लैंड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दुसरे दिन दो करोड़ पचास लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 90 लाख रूपये का मामूली कलेक्शन किया था । दो दिन में कमाई चार करोड़ 40 लाख रूपये हो गई है जो बेहद ही बुरी है। देश के कुछ भागों में शुक्रवार को दशहरा की छुट्टी होने के बावजूद को बड़ा फायदा नहीं मिला । नमस्ते इंग्लैंड को बनाने में 40 करोड़ रूपये का खर्च हुआ है और इसे 2000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया l

ऐसे में फिल्म को चार दिनों के वीकेंड में 10 करोड़ रूपये तक पहुंचना भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है। करीब आठ साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे विपुल की ये फिल्म 11 साल पहले आई नमस्ते लंदन का सीक्वल है। फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा हैं, जिस जोड़ी ने इश्क़जादे से धूम मचाई थी। फिल्म की कहानी इस बार परम और जसमीत की है। परम, दिलफेक है और गर्लफ्रेंड के चक्कर में भारत आता है यहां उसकी मुलाकात छोटे शहर की जसमीत से हो जाती है। दोनों में प्यार होता है और फिर तरह तरह के रुकावटें . फिर शादी होती है और अपने देश और पराये देश के लगाव-दुराव और इमोशन को इस फिल्म में दिखाया गया हैl

ये अर्जुन कपूर की अब तक की सबसे कमजोर फिल्म है। अर्जुन और परिणीति की इश्क़जादे ने पहले दिन चार करोड़ 54 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म मुबारकां ने पहले दिन पांच करोड़ 16 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। उससे पहले अर्जुन की हॉफ गर्लफ्रेंड को 10 करोड़ 27 लाख रूपये की ओपनिंग लगी थी। परिणीति वैसे तो सुपरहिट गोलमाल अगेन में भी थीं लेकिन उनकी पिछली फिल्म मेरी प्यारी बिंदु ने पहले दिन एक करोड़ 75 लाख रूपये कमाये थे।

यह भी पढ़ें: Box Office: नमस्ते इंग्लैंड को दर्शकों ने पहले दिन हाथ जोड़ लिये, बस इतनी हुई कमाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.