Move to Jagran APP

Box Office: नमस्ते इंग्लैंड को दर्शकों ने पहले दिन हाथ जोड़ लिये, बस इतनी हुई कमाई

अर्जुन और परिणीति की इश्क़जादे ने पहले दिन चार करोड़ 54 लाख रूपये का कलेक्शन किया था

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 01:35 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 10:20 AM (IST)
Box Office: नमस्ते इंग्लैंड को दर्शकों ने पहले दिन हाथ जोड़ लिये, बस इतनी हुई कमाई
Box Office: नमस्ते इंग्लैंड को दर्शकों ने पहले दिन हाथ जोड़ लिये, बस इतनी हुई कमाई

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड को बॉक्स ऑफ़िस पर बहुत ही बुरी ओपनिंग लगी है और इस फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ की भी कमाई नहीं की।

loksabha election banner

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी नमस्ते इंग्लैंड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन एक करोड़ 90 लाख रूपये का मामूली कलेक्शन किया है। देश के कुछ भागों में दशहरा की छुट्टी होने के बावजूद ये फिल्म उसका फ़ायदा नहीं उठा सकी। नमस्ते इंग्लैंड को बनाने में 40 करोड़ रूपये का खर्च हुआ है और इसे 2000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया l अनुमान था कि फिल्म को पहले दिन पांच से सात करोड़ या उससे भी अधिक का कलेक्शन मिल सकता है लेकिन फिल्म का प्रदर्शन बेहद ही लचर रहा l

करीब आठ साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे विपुल की ये फिल्म 11 साल पहले आई नमस्ते लंदन का सीक्वल है। फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा हैं, जिस जोड़ी ने इश्क़जादे से धूम मचाई थी। फिल्म की कहानी इस बार परम और जसमीत की है। परम, दिलफेक है और गर्लफ्रेंड के चक्कर में भारत आता है यहां उसकी मुलाकात छोटे शहर की जसमीत से हो जाती है। दोनों में प्यार होता है और फिर तरह तरह के रुकावटें . फिर शादी होती है और अपने देश और पराये देश के लगाव-दुराव और इमोशन को इस फिल्म में दिखाया गया हैl

नमस्ते इंग्लैंड से बड़ी बजट की फिल्मों को एक झटका लगा है। इसी रेंज की अय्यारी, पलटन और यमला पगला दीवाना फिर से भी बुरी तरह फ्लॉप रहीं। अर्जुन और परिणीति के करियर के लिए भी भी ये बड़ा झटका है।

अर्जुन और परिणीति की इश्क़जादे ने पहले दिन चार करोड़ 54 लाख रूपये का कलेक्शन किया था

अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म मुबारकां ने पहले दिन पांच करोड़ 16 लाख रूपये का कलेक्शन किया था

उससे पहले अर्जुन की हॉफ गर्लफ्रेंड को 10 करोड़ 27 लाख रूपये की ओपनिंग लगी थी

परिणीति वैसे तो सुपरहिट गोलमाल अगेन में भी थीं लेकिन उनकी पिछली फिल्म मेरी प्यारी बिंदु ने पहले दिन एक करोड़ 75 लाख रूपये कमाये थे

यह भी पढ़ें: Box Office: बधाई हो...आयुष्मान और सान्या की फिल्म ने पहले दिन कर दिया धमाका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.