Move to Jagran APP

Angrezi Medium Box Office Collection Day 2: कोरोना की वजह से बिगड़ा 'अंग्रेजी मीडियम' का खेल, जानिए टोटल कलेक्शन

Angrezi Medium Box Office Collection Day 2 शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है। इसका सीधा फायदा फ़िल्म के बिजनेस को मिलता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 02:02 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 03:45 PM (IST)
Angrezi Medium Box Office  Collection Day 2: कोरोना की वजह से बिगड़ा 'अंग्रेजी मीडियम' का खेल, जानिए टोटल कलेक्शन
Angrezi Medium Box Office Collection Day 2: कोरोना की वजह से बिगड़ा 'अंग्रेजी मीडियम' का खेल, जानिए टोटल कलेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन।  Angrezi Medium Box Office Day 2: इरफ़ान ख़ान और राधिका मदान स्टारर फ़िल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को कोरोना वायरस के माहौल के बीच रिलीज़ किया गया है। कोरोना का असर 'अंग्रेजी मीडियम' के कलेक्शंस पर जबरदस्त पड़ा है। फ़िल्म के बिजनेस में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अमूनन होता है कि शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है। इसका सीधा फायदा फ़िल्म के बिजनेस को मिलता है। 

loksabha election banner

बॉक्स ऑफ़िस इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िल्म ने शनिवार को करीब 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि फ़िल्म को शुक्रवार को  3.85 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। इसे साथ ही फ़िल्म का टोटल कलेक्शन 6.60 करोड़ हो गया। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है सिनेमा घरों को बंद होना। इसके अलावा कोरोना वायरस के चलते लोग भी भीड़ वाली जगह पर जाने से बच रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। 

'अंग्रेजी मीडियम' को राजस्थान में उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से शनिवार को राजस्थान से सिर्फ 50 लाख का कलेक्शन हुआ है। वहीं, फ़िल्म की कहानी राजस्थानी बैकग्राउंड में फ़िल्माई गई है। बॉक्स ऑफ़िस इंडिया के मुताबिक,  इसके अलावा फ़िल्म नोएडा और गुरुग्राम सर्किल में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, यहां भी फ़िल्म को सिर्फ 24 थिएटर्स मिले हैं। 

इसे भी पढ़ें- Coronavirus Effect: कोरोना की वजह से रो रहा बॉक्स ऑफ़िस, फ़िल्मों को हुआ करोड़ों का नुकसान

फिर से रिलीज़ होगी फ़िल्म

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लगभग सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में फ़िल्मों को काफी नुकसान हो रहा है। 'अंग्रेजी मीडियम' के निर्देशक होमी अदजानिया ने  सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि फ़िल्म को दोबारा रिलीज़ किया जाएगा। वहीं, मेकर्स का भी बयान आया है कि जहां फ़िल्में रिलीज़ नहीं हो पाई है, वहां उचित समय पर फ़िल्म को रिलीज़ किया जाएगा। 

लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं इरफ़ान ख़ान

'अंग्रेजी मीडियम' इरफ़ान ख़ान के लिए काफी अहम फ़िल्म है। कैंसर से जूझ रहे इरफ़ान ख़ान इस फ़िल्म से वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह साल 2018 में आई फ़िल्म 'करांवा' में नज़र आए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.