Move to Jagran APP

Good News: अक्षय कुमार इन 5 फ़िल्मों से Box Office पर मचाने वाले हैं तहलका

पिछले 3 सालों में अक्षय की फ़िल्मों ने ₹1224 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया है। औसत निकालें तो अक्षय ₹153 करोड़ की दर से बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन करते रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 05:36 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 10:12 AM (IST)
Good News: अक्षय कुमार इन 5 फ़िल्मों से Box Office पर मचाने वाले हैं तहलका
Good News: अक्षय कुमार इन 5 फ़िल्मों से Box Office पर मचाने वाले हैं तहलका

मुंबई। अक्षय कुमार बॉक्स ऑफ़िस के सबसे टिकाऊ और भरोसेमंद स्टार बन चुके हैं। उनकी फ़िल्में निर्माताओं के लिए कभी घाटे का सौदा नहीं बनती। आज के दौर में, जबकि दूसरे सुपर स्टार्स एक साल में एक या दो फ़िल्में करने की नीति को अपना रहे हैं, अक्षय की 2019 में रिकॉर्ड 5 फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं। जिस रफ़्तार से अक्षय की फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर चलती हैं, उससे माना जा रहा है कि 2019 उनके ही नाम रहेगा। 

loksabha election banner

अक्षय की ये फ़िल्में हैं- केसरी, मिशन मंगल, गुड न्यूज़, हाउसफुल4 और सूर्यवंशी। पहले बात करते हैं 'केसरी' की। 19वीं सदी में ब्रिटिश सेना की सिख रेजीमेंट और अफ़ग़ान लड़ाकों के बीच हुई लड़ाई को बैटल ऑफ़ सारागढ़ी के नाम से जाना जाता है। इस जंग की ख़ासियत यह थी कि महज़ 21 सिख फौजियों ने 10 हज़ार अफ़ग़ान लड़ाकों से लोहा लिया था और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था। अक्षय केसरी में हवलदार ईश्वर सिंह के किरदार में हैं। परिणीति चोपड़ा फ़ीमेल लीड में हैं। फ़िल्म होली के मौक़े पर रिलीज़ के लिए स्लेटेड है। 

 

15 अगस्त के मौक़े पर 'मिशन मंगल' आएगी, जो भारत द्वारा मंगल ग्रह पर पहले मंगलयान को भेजने की कहानी पर आधारित है। इस फ़िल्म में विद्या बालन और तापसी पन्नू समेत पांच एक्ट्रेस लीड रोल में हैं। शरमन जोशी भी अहम रोल में हैं। फ़िल्म को आर बाल्की प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इस साइंस थ्रिलर के बाद आएगी अक्षय की हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की चौथी किस्त। फरहाद सामजी निर्देशित 'हाउसफुल 4' दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है। साल के अंत में अक्षय और रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' आएगी, जिसका इशारा रोहित ने 'सिम्बा' के क्लाइमैक्स में कर दिया है। फ़िल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो सकती है। सूर्यवंशी के ज़रिए अक्षय पहली बार रोहित के साथ काम कर रहे हैं। इस फ़िल्म का सिम्बा से भी कनेक्शन हो सकता है। 6 सितम्बर को अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़' आएगी, जिसमें अक्षय के साथ करीना कपूर फीमेल लीड रोल में हैं। दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। फ़िल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। करण जौहर इस फ़िल्म के निर्माता हैं।

5 फ़िल्मों से अक्षय बनाएंगे कमाई का नया इतिहास?

अब अगर पिछले रिकॉर्ड को देखें तो इन 5 फ़िल्मों से अक्षय बॉक्स ऑफ़िस पर एक नया इतिहास रच सकते हैं। 2018 में अक्षय की 3 फ़िल्में आयीं। 'पैडमैन' ने लगभग ₹80 करोड़, 'गोल्ड' ने करीब ₹108 करोड़ और 2.0 ने देशभर में लगभग ₹420 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानि अक्षय की 3 फ़िल्मों ने 2018 में क़रीब ₹608 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया। 

2017 में अक्षय की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' ने ₹134 करोड़ और 'जॉली एलएलबी' ने ₹117 करोड़ जमा किये थे। यानि दोनों फ़िल्मों ने निलाकर ₹251 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2016 में अक्षय की 3 फ़िल्में आयीं, जिनमें से 'रुस्तम' ने ₹128 करोड़, 'हाउसफुल 3' ने ₹108 करोड़ और 'एयरलिफ़्ट' ने ₹129 करोड़ जमा किये थे। यानि 2016 में अक्षय ने बॉक्स ऑफ़िस को कुल ₹365 करोड़ बॉक्स ऑफ़िस को दिये। यानि पिछले 3 सालों में अक्षय की फ़िल्मों ने ₹1224 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया है। अब अगर इन सभी का औसत निकालें तो अक्षय पिछले 3 सालों में ₹153 करोड़ की दर से बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन करते रहे हैं। 

ट्रेड जानकारों को सबसे अधिक उम्मीदें केसरी, हाउसफुल4 और सूर्यवंशी से हैं। यह तीनों ही जॉनर और ट्रीटमेंट के हिसाब से मसाला फ़िल्में हैं। ऐसे में अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है कि 2019 में अगर अक्षय की पांचों फ़िल्में रिलीज़ हो जाती हैं तो बॉक्स ऑफ़िस पर क्या गदर मचेगा। इससे पहले 2012 में अक्षय की 5 फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं। उसके बाद से अक्षय की साल में औसतन 3 फ़िल्में ही रिलीज़ हो रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.