'एक्शन जैक्सन' ने 6 दिन में कमाए 42 करोड़
'एक्शन जैक्सन' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और छह दिन में 42.75 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। इस फिल्म ने बुधवार को सिर्फ 3.75 करोड़ रुपए बटोरे।
मुंबई। 'एक्शन जैक्सन' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और छह दिन में 42.75 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। इस फिल्म ने बुधवार को सिर्फ 3.75 करोड़ रुपए बटोरे।
फिल्म सिंगल स्क्रीन की वजह से ही थोड़ा बहुत कलेक्शन कर पा रही है क्योंकि मल्टिप्लेक्सों में फिल्म की हालत बेहद खराब है। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था जिसके चलते इससे काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी।
लेकिन 'एक्शन जैक्सन' आलोचकों का दिल नहीं जीत सकी और लीड एक्टर्स की फैन फॉलोइंग की वजह से ही सिनेमाघरों पर टिकी हुई है। उत्तरी भारत में फिल्म बाकी हिस्सों से बेहतर कर रही है।
'एक्शन जैक्सन' के पास कमाई करने के लिए आमिर खान की फिल्म 'पीके' रिलीज होने से पहले का ही वक्त बचा है।