Move to Jagran APP

83 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने सिनेमाघरों में पूरे किये तीन हफ्ते, जानिए कितना चला 'कप्तान' का बल्ला?

83 की कहानी 25 दिनों की है जब भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला विश्व कप जीता था। फिल्म में रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव के रोल में हैं जबकि बाकी खिलाडियों के किरदारों में कई जाने-माने कलाकारों को कास्ट किया गया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 06:04 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:22 AM (IST)
83 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने सिनेमाघरों में पूरे किये तीन हफ्ते, जानिए कितना चला 'कप्तान' का बल्ला?
83 Box Office Collection Day 21. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह की फिल्म 83 ने सिनेमाघरों में 3 हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। इस दौरान 2021 की आखिरी बहुचर्चित रिलीज को कोरोना की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस पर भी देखा गया। तीसरे हफ्ते में 83 के कलेक्शंस में काफी गिरावट देखी गयी और प्रति दिन कलेक्शंस एक करोड़ से नीचे ही रहे। 

loksabha election banner

कबीर खान निर्देशित फिल्म 7 जनवरी को तीसरे हफ्ते में दाखिल हुई थी। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 80 लाख, शनिवार को 1.29 करोड़ और रविवार को 1.47 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद वर्किंग वीक शुरू होने पर फिल्म ने तीसरे सोमवार को 42 लाख, मंगलवार को 34 लाख, बुधवार को 27 लाख और गुरुवार को 24 लाख जमा किये, जिसके साथ 21 दिनों का नेट कलेक्शन 101.83 करोड़ हो गया। फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव तीसरे वीकेंड में 17वें दिन पार कर लिया था।  वहीं, ओवरसीज में फिल्म 20 दिनों 60.16 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

दूसरे हफ्ते में 25 करोड़

31 दिसम्बर को 83 दूसरे हफ्ते में दाखिल हुई। दूसरे शुक्रवार को 83 ने 4.36 करोड़, शनिवार को 7.73 करोड़ और रविवार को 7.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड में फिल्म को नये साल की छुट्टी का फायदा मिला। दूसरे सोमवार को फिल्म मे 2.01 करोड़, मंगलवार को 1.52 करोड़, बुधवार को 1.12 करोड़ और गुरुवार को 1.08 करोड़ जुटाए। दूसरे हफ्ते में 83 ने 25.13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि दो हफ्तों बाद फिल्म 97 करोड़ जुटा चुकी थी।

पहले हफ्ते में 71 करोड़ 

83 फिल्म 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंची थी। फिल्म देशभर में 3700 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज की गयी थी। उम्मीदों और अपेक्षाओं पर सवार 83 ने पहले दिन 12.64 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म 16.95 करोड़ बटोरने में कामयाब रही है। वहीं, तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 17.41 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 47 करोड़ का कलेक्शन किया। 

पहले सोमवार को फिल्म ने 7.29 करोड़, मंगलवार को 6.70 करोड़, बुधवार को 5.67 करोड़ और गुरुवार को 5.21 करोड़ जमा किये। इस तरह पहले हफ्ते में 83 ने 71.87 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया। हालांकि, फिल्म को पहले हफ्ते में ही ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण कुछ राज्यों में नाइट शोज बंद होने और दिल्ली में सिनेमाघर बंद होने का बड़ा झटका भी लगा था।

83 की कहानी 25 दिनों की है, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला विश्व कप जीता था। फिल्म में रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव के रोल में हैं, जबकि बाकी खिलाडियों के किरदारों में कई जाने-माने कलाकारों को कास्ट किया गया है। 83 को क्रिटिक्स का भरपूर साथ मिला और लगभग सभी ने फिल्म की तारीफ की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.