Move to Jagran APP

100 करोड़ के इतने करीब पहुंची रणवीर सिंह की '83', अब सचिन तेंदुलकर ने फिल्म को बताया इंस्पिरेशन

83 Movie Box Office 83 को कई क्रिकेटर्स और सेलेब्रिटीज ने सराहा था। बुधवार को सचिन तेंदुलकर ने फिल्म को लेकर एक दिलचस्प ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा- 83 में रणवीर सिंह ने जबरदस्त आल राउंड प्रदर्शन किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 07:47 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 06:53 AM (IST)
100 करोड़ के इतने करीब पहुंची रणवीर सिंह की '83', अब सचिन तेंदुलकर ने फिल्म को बताया इंस्पिरेशन
Ranveer Singh and Sachin Tendulkar. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर बनी फिल्म 83 की गति अब कुछ शिथिल पड़ गयी है। हालांकि, धीरे-धीरे यह 100 करोड़ के पड़ाव की ओर बढ़ रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में चल रही 83 के कलेक्शंस में काफी गिरावट आ गयी है। उधर, लीजेंड्री क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इसे इंस्पिरेशन बताते हुए एक दृश्य में अपने लुक-अ-लाइक को दिखाये जाने पर चुटकी ली है।

loksabha election banner

4 जनवरी को रिलीज के 12वें दिन फिल्म महज 1.52 करोड़ ही जमा कर सकी, जिसके साथ इसका 12 दिनों का नेट कलेक्शन 94.80 करोड़ हो चुका है। अगर इस हफ्ते में फिल्म के दिनवार कलेक्शंस देखें तो दूसरे शुक्रवार को 83 ने 4.36 करोड़, शनिवार को 7.73 करोड़ और रविवार को 7.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। नये साल वाले वीकेंड में फिल्म के कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी दर्ज की थी। मगर, इसके बाद कलेक्शंस में काफी गिरावट आयी। सोमवार को फिल्म ने 2.01 करोड़ ही जमा किये। फिल्म अब 100 करोड़ के थोड़ा और करीब पहुंच गयी है, बस 5.20 करोड़ चाहिए। अगर कोविड सिचुएशन और नहीं बिगड़ी तो तीसरे वीकेंड में फिल्म इस पड़ाव को पार कर सकती है।

24 दिसम्बर को 83 देशभर में 3700 से अधिक स्क्रींस पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की गयी थी। फिल्म 3डी फॉर्मेट में भी रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव के किरदार में हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया।

सचिन तेंदुलकर ने इस अंदाज में की तारीफ

83 को कई क्रिकेटर्स और सेलेब्रिटीज ने सराहा था। बुधवार को सचिन तेंदुलकर ने फिल्म को लेकर एक दिलचस्प ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 83 में रणवीर सिंह ने जबरदस्त आल राउंड प्रदर्शन किया है। कपिल देव पाजी की बातों ने वाकई पहली विश्व कप जीत की यादों को जाता कर दिया। मैं जानता हूं कि इस जीत ने एक नन्हे लड़के को वाकई में प्रेरित किया था।

सचिन ने आखिरी लाइन के जरिए फिल्म के एक दृश्य पर चुटकी ली है, जिसमें उनके जैसे हेयरस्टाइल वाले एक बच्चे को जीत का जश्न मनाते हुए दिखाया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.