बोल्ड व ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ज़ीनत अमान को आज पहचान भी नहीं पायेंगे आप, बहुत बदल गया है लुक, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
उन्होंने रोज़-रोज़ के मार-पीट से तंग आकर मजबूरन तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। हालांकि उससे पहले ही मजहर की गुर्दे की खराबी के चलते मौत हो गई। बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान ख़ान से भी जीनत का नाम जुड़ चुका है!
मुंबई। अपने ज़माने में ज़ीनत अमान की पहचान एक बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के रूप में होती रही है। लेकिन, इन लेटेस्ट तस्वीरों में अगर आप उन्हें देखें तो शायद ही उनको पहचान पायेंगे।
क्या आप जानते हैं कि ज़ीनत जाने माने अभिनेता रज़ा मुराद की कज़िन हैं। बोल्डनेस को नई परिभाषा देने वाली ज़ीनत के पिता अमानुल्लाह ख़ान साहब एक राइटर थे और बतौर सहायक उन्होंने 'मुगल-ए-आज़म' और 'पाकीज़ा' जैसी ऐतिहासिक फ़िल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी। वे अमान नाम से लिखते थे। ज़ीनत जब 13 वर्ष की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया और तब ज़ीनत ने अपने नाम में पिता का 'अमान' उपनाम जोड़ लिया! बहरहाल, कभी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ज़ीनत अमान एक इवेंट में कुछ इस अंदाज़ में दिखीं। इस लुक में वो बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: अपने दौर की टॉप की अभिनेत्री वहीदा रहमान 81 साल की उम्र में भी दिखती हैं कमाल, देखें तस्वीरें
क्या आप जानते हैं फ़िल्मों में आने से पहले ज़ीनत ने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। पत्रकारिता करते हुए उनका रुझान मॉडलिंग और फिर एक्टिंग की तरफ हुआ। मॉडलिंग करते हुए उन्होंने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया, जिसमें वह दूसरी रनरअप रहीं। वह मिस एशिया पैसेफिक चुनी गयी थीं। जिसके बाद उन्होंने फ़िल्मों का रुख किया। शुरूआती नाकामयाबी के बाद उनकी पहली पहचान देव आनंद की 'हरे रामा, हरे कृष्णा' फ़िल्म से बनी, जिसके बाद उनके पास फ़िल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए। बहरहाल, इस दूसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं उनके साथ आशा पारेख और सारा अली ख़ान भी नज़र आ रही हैं! 68 साल की ज़ीनत के चेहरे पर उनकी उम्र का असर साफ़ दिख रहा है।
बता दें कि 'हरे रामा, हरे कृष्णा' के लिए ज़ीनत को फ़िल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। ज़ीनत को लेकर एक किस्सा देव आनंद ने अपनी ऑटो बॉयोग्राफी में लिखा है। देव आनंद लिखते हैं- राज कपूर अपनी अपकमिंग मूवी सत्यम शिवम सुंदरम के लिए ज़ीनत को कास्ट करना चाहते थे। इससे पहले राज कपूर ज़ीनत को किसी फ़िल्म के प्रीमियर के मौके पर सार्वजनिक रूप से चूम चुके थे। इससे देव साहब को जलन हुई। खैर, वे फिर भी जीनत को प्रपोज करने का मौका तलाश रहे थे। लेकिन राज कपूर और ज़ीनत से जुड़ी अफवाहें उन्हें सच होती दिख रही थीं और इस तरह से राजकपूर और देव साहब में ज़ीनत को लेकर एक कॉन्फ्लिक्ट रही और उसके बाद दोनों दोस्त एक दूसरे से दूर हो गए।
यह भी पढ़ें: मॉम करीना और डैड सैफ़ के साथ म्यूज़िकल हुए तैमूर, गिटार थामे देखें क्यूट तस्वीरें
बाद में वो अभिनेता संजय ख़ान से अपने रिश्तों को लेकर ख़बरों में रहीं। संजय ख़ान की उनके साथ मार-पीट की भी खबरें आयीं। इसके बाद वो टूट चुकीं थीं उन्होंने खुद को संभाला। संजय के बाद उन्हें एक बार फिर से प्यार हुआ। उन्होंने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ जा कर मजहर ख़ान से शादी कर ली। लेकिन, वहां भी वो खुश नहीं रह सकीं। उन्होंने रोज़-रोज़ के मार-पीट से तंग आकर मजबूरन तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। हालांकि उससे पहले ही मजहर की गुर्दे की खराबी के चलते मौत हो गई। बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान ख़ान से भी जीनत का नाम जुड़ चुका है!