Zee Cine Awards 2019: दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ने बाजी मारी
Zee Cine Awards 2019 - इस बार के एक्स्ट्राऑडनरी परफॉर्मर ऑफ द ईयर के लिए आयुष्मान खुराना को चुना गया। उनकी अंधाधुन और बधाई हो सुपरहिट रही हैं।
मुंबई। फिल्म पद्मावत में बेहतरीन काम के लिए दीपिका पादुकोण को इस बार के ज़ी सिने अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया है जबकि संजू में कमाल का अभिनय करने वाले रणबीर कपूर बेस्ट एक्टर बने हैं। रणवीर सिंह भी पीछे नहीं रहे l उन्हें दर्शकों की पसंद पर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला l
मुंबई में हुए इस अवॉर्ड समारोह को कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल ने होस्ट किया। इस दौरान सितारों ने जमकर परफॉर्म भी किया। दीपिका और रणवीर और रणबीर और आलिया की जोड़ी का भी कमाल दिखा। इस अवॉर्ड्स समारोह में पद्मावत को सबसे अधिक चार अवॉर्ड मिले। बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार संजय लीला भंसाली को पद्मावत के लिए दिया गया जबकि इस फिल्म के लिए व्यूवर्स च्वायस के तहत बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणवीर सिंह ने जीता।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड विक्की कौशल को फिल्म संजू के लिए मिला जबकि इसी कैटेगरी के फीमेल सेक्शन में कटरीना कैफ ने बाजी मारी और उन्हें फिल्म ज़ीरो के लिए ये पुरस्कार मिला। इस बार के एक्स्ट्राऑडनरी परफॉर्मर ऑफ द ईयर के लिए आयुष्मान खुराना को चुना गया। उनकी अंधाधुन और बधाई हो सुपरहिट रही हैं।
Wait for it! 😍 @aliaa08 #RanbirKapoor#ZeeCineAwards2019 pic.twitter.com/xlManSERMK— Zee Cine Awards (@ZeeCineAwards) March 19, 2019
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को धडक और बियोंड द क्लाउड के लिए बेस्ट डेब्यू मेल और जाह्नवी कपूर को धड़क के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला। बेस्ट निगेटिव रोल में फिल्म अंधाधुन ने लिए तब्बू बेस्ट मानी गईं जबकि सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल का अवॉर्ड मिला।
जानी मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। Extraordinary Icon for Social Change के लिए सोनम कपूर सम्मानित हुईं। फिल्म गोल्ड में ‘नैनो ने बाँधी ऐसी डोर’ गाने पर अपनी आवाज़ देने वाले यासर देसाई और फिल्म राज़ी में दिलबरों गाने वाली हर्षदीप कौर-विभा सराफ को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिया गया।
स्त्री के निर्देशक अमर कौशिक को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर चुना गया जबकि पद्मावत में घूमर डांस को बेस्ट कोरियोग्राफी मानी गई। स्त्री के डायलॉग बेस्ट पाए गए जिसके लिए पंकज त्रिपाठी को पुरस्कार मिला। शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो ने बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड जीता।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का एक और धमाका, शादी के बाद अब इतनी ‘पॉवरफुल’