सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं थीं इन अभिनेत्रियों की उड़ान
यह मत समझना कि इस लिस्ट की शुरुआत हाल-फ़िलहाल में ही हुई है। आपको बता दें कि साल 1988 में फ़िल्म हॉलीवुड फ़िल्म 'Madame Sousatzka' में बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेज़ में से एक शबाना आज़मी ने लीड रोल निभाया था।
मुंबई। अभिनय की कोई सीमा नहीं होती और हमारे बॉलीवुड स्टार्स ने इसे हमेशा साबित किया है। अच्छी बात यह है कि अनिल कपूर, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, अमिताभ बच्चन, इरफ़ान ख़ान जैसे कई बेहतरीन एक्टर्स के अलावा हमारी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपने अभिनय की लम्बी उड़ाने भरी हैं। Women's Day के ख़ास मौके पर आइये आपको मिलाते हैं उन अभिनेत्रियों से जिन्होंने ना कि सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी सफलता के झंडे लहराएं हैं।
यह मत समझना कि इस लिस्ट की शुरुआत हाल-फ़िलहाल में ही हुई है। आपको बता दें कि साल 1988 में फ़िल्म हॉलीवुड फ़िल्म 'Madame Sousatzka' में बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेज़ में से एक शबाना आज़मी ने लीड रोल निभाया था। यही नहीं 1992 में हॉलीवुड फ़िल्म 'सिटी ऑफ़ जॉय' में भी शबाना ओम पुरी के साथ दिखाई दी थीं।
यह भी पढ़ें: 21 साल की हुईं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, कुछ इस अंदाज़ में मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें
इसके अलावा बच्चन बहु ऐश्वर्या ने भी हॉलीवुड की कई फ़िल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में अपने अभिनय और खूबसूरती का जलवा बिखेरने के बाद 'पिंक पैंथर 2', 'लास्ट लीजन', 'प्रोवोक्ड', 'द मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पाइसेस' और 'ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस' जैसी फ़िल्में ऐश्वर्या के हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा तो मानो हॉलीवुड की ही हो गई हैं। हॉलीवुड एक्शन कॉमेडी फ़िल्म 'बेवाच' के अलावा प्रियंका अमेरिकन ड्रामा शो 'क्वांटिको' का भी हिस्सा हैं और फिलहाल इसके तीसरे सीजन की शूटिंग में लगी हुई हैं।
प्रियंका की तरह दीपिका पादुकोण ने भी अपने अभिनय को विदेशी उड़ान दी और अपने हॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म 'xXx' के चलते खूब सुर्ख़ियां बटोरीं।
तब्बू बॉलीवुड की सबसे सर्वश्रेष्ट अभिनेत्रियों में से एक हैं और हॉलीवुड में भी इन्होने अपनी एक्टिंग का जलवा खूब बिखेरा था। फ़िल्म 'द नेमसेक' और 'लाइफ ऑफ़ पाई' में तब्बू ने बहुत उम्दा काम किया था जिसकी सराहना हॉलीवुड क्रिटिक्स ने भी की थी।
यह भी पढ़ें: इरफ़ान की 'दुर्लभ बीमारी' की ख़बर से हिला बॉलीवुड, टल सकती है 'ब्लैकमेल' की रिलीज़
मल्लिका शेरावत का एक्टिंग करियर भले ही ज्यादा लम्बा नहीं रहा मगर, इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड फ़िल्मों में भी अपनी जगह बनाई। 'हिस्स', 'द मिथ' और 'पॉलिटिक्स ऑफ़ लव' मल्लिका की हॉलीवुड फ़िल्मोग्राफी में शामिल हैं।
हुमा कुरैशी ने हाल ही में इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। वो हाल ही में ब्रिटिश-इंडियन फ़िल्म 'विसरॉय 'स हाउस' में दिखाई दी थीं।
वैसे, बॉलीवुड गलियारे से कुछ सालों से गायब रहीं नरगिस फाखरी भी इस लिस्ट में शामिल होने वाली हैं। सुनने में आया है कि नरगिस राजकुमार राव के साथ हॉलीवुड फ़िल्म '5 वेडिंग्स' में नज़र आएंगी।