Move to Jagran APP

विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर ने किया अपना इंस्टाग्राम आकउंट डीएक्टिवेट, टिकटॉक पर हैं एक्टिव

प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म ओरू अदार लव में सराहा गया था। हालांकि वह जल्द ही श्रीदेवी बंगलो और लव हैकर्स नजरे आने वाली हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 12:05 PM (IST)
विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर ने किया अपना इंस्टाग्राम आकउंट डीएक्टिवेट, टिकटॉक पर हैं एक्टिव
विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर ने किया अपना इंस्टाग्राम आकउंट डीएक्टिवेट, टिकटॉक पर हैं एक्टिव

नई दिल्ली, जेएनएन। रातोंरात इंटरनेट संसेशन बनी प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने एक्सप्रेशंस से सभी को दिवाना बना दिया है। आंख मारने वाले वीडियो के सामने आने के बाद से ही वह काफी चर्चा में आ गई थीं। वहीं प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर उनकी स्टाइलिश तस्वीरें से अपने फैंस को दिवाना बनाती हैं। इसी बीच प्रिया प्रकाश वारियर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर से उनके फैंस काफी निराश हो सकते हैं।

loksabha election banner

विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। मलयालम एक्ट्रेस अभी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश वारियर के 72 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एकाउंट डिएक्टिवेट करने का कोई खास कारण नहीं बताया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि प्रिया प्रकाश वारियर ने ट्रोल्स से परेशान होकर यह कदम उठाया है और सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के बारे में सोचा है। 

इंडिया टीवी में छपी खबर के मुताबिक कुछ समय बाद एक्प्रेशन क्वीन प्रिया प्रकाश वापस इंस्टाग्राम पर लौट सकती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने मार्च के अंत में टिकटॉक पर डेब्यू किया था। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म 'ओरू अदार लव' में सराहा गया था। हालांकि, वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' नजरे आने वाली हैं।  

आपको बता दें कि मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर आंख मारने वाले वीडियो को बाद से सोशल मीडिय पर काफी एक्टिव हेा गई थीं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के लिए साझा करती थीं। यही नहीं उनके फैंस को भी उनके नई तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो जाती है। वहीं अब उनका इस तरह से इंस्टाग्राम से जाना फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। उनके फैंस को एक बार फिर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.